{"_id":"ebb8c6f110934ba25032f810ec55ce0f","slug":"haryana-75-khap-big-announcement-for-jat-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण को लेकर 75 खापों का बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण को लेकर 75 खापों का बड़ा ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा
Updated Mon, 27 Apr 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण रद करने के फैसले के खिलाफ रविवार को सिसाना में हुई पंचायत में नौ राज्यों की 75 खापों ने एक मई को रोहतक में फिर से जुटने और आरक्षण की लड़ाई का अंतिम फैसला करने का निर्णय किया। पंचायत में 11 मई को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन
पंचायत ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के उस बयान को बेबुनियाद करार दिया, जिसमें उन्होंने धमकी देने की बात कही थी। इस मौके पर दहिया खाप की महिला विंग का गठन भी किया गया और इसकी कमान कुरुक्षेत्र की संतोष दहिया को सौंपी गई।
विज्ञापन
गांव की प्राथमिक पाठशाला में समस्त भारत खाप व जाट आरक्षण संघर्ष सम्मेलन की समीक्षा पंचायत में 9 राज्यों के 75 खापों के प्रतिनिधियों सहित अनेक जाट नेता पहुंचे थे। पंचायत की अध्यक्षता दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवा वर्ग को संघर्ष से जोड़ने के लिए प्रचार समिति का गठन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर जाटों को आरक्षण के लिए जागरूक करेगी। इसके अलावा एक संघर्ष समिति का भी गठन किया जाएगा, जिसके नेतृत्व में ही संघर्ष किया जाएगा।
कहा कि जाटों को ओबीसी आरक्षण देने पर समाज एकजुट हो चुका है और वह हक लेकर ही दम लेंगे। इसके लिए रोहतक में एक मई को फिर से जुटेंगे और दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
पूर्व कर्नल मेहर सिंह दहिया ने कहा कि हमें आरक्षण न देकर हमारे वजूद पर हमला किया जा रहा है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक और आनंद दहिया ने संयुक्त रूप से पंचायत का संचालन किया।