{"_id":"613a0b428ebc3e2662438ed1","slug":"harsimrat-kaur-badal-says-we-broke-ties-with-bjp-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: कार्यकर्ताओं की बैठक में हरसिमरत कौर बादल बोलीं- किसानों के लिए हमने भाजपा से नाता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: कार्यकर्ताओं की बैठक में हरसिमरत कौर बादल बोलीं- किसानों के लिए हमने भाजपा से नाता तोड़ा
Thu, 09 Sep 2021 07:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:25 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को कहा कि शिअद ने किसानों के खातिर ही भाजपा से नाता तोड़ा था। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। दोनों सरकारों ने किसानों पर सिर्फ लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमने किसानों के खातिर भाजपा से नाता तोड़ा। यह बात शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को गुरुद्वारा हाजी रत्न में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शिअद के नेता किसानों के हर सवाल का जवाब दें। सांसद ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने मामूली एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाकर किसानों से धोखा किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद के साथ शिअद के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला, भुच्चो विधानसभा के प्रत्याशी दर्शन सिंह कोटफत्ता, बठिंडा देहात के प्रत्याशी प्रकाश सिंह भट्टी मौजूद रहे। सांसद बादल ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब, हरियाणा एवं केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के प्रति इतना प्यार है तो वो किसानों के अनुसार कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेती।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल एक नंबर के झूठे
शहर में लगातार चरमरा रही कानून व्यवस्था को लेकर सांसद बादल ने कहा कि हलका विधायक मनप्रीत सिंह बादल अपने हलके की कानून व्यवस्था के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। सांसद बादल ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल एक नंबर के झूठे है, अकाली दल ने उनसे बड़ी मुश्किल से पीछा छुड़वाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब को समर्पित गुरु नानक देव थर्मल प्लांट जिसे पंजाब की कांग्रेस सरकार ने चलाने का वादा किया था लेकिन चलाना तो क्या था, इसकी चिमनियां पिछले दिनों गिरवा कर बंद कर दिया। सांसद बादल ने कहा कि 2022 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर थर्मल प्लांट में हुए घपले की जांच होगी।