{"_id":"5ffda9286c81f149c607dac4","slug":"harsimrat-kaur-badal-and-sukhbir-singh-badal-reached-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत और सुखबीर बादल मुक्तसर पहुंचे, बोले- किसान आंदोलन पर कांग्रेस की दोहरी नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत और सुखबीर बादल मुक्तसर पहुंचे, बोले- किसान आंदोलन पर कांग्रेस की दोहरी नीति
Tue, 12 Jan 2021 07:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर पहुंचे सुखबीर बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के भाई महा सिंह हाल में किसानी संघर्ष की जीत के लिए अरदास समागम का आयोजन किया। समागम में दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की जीत के लिए वाहेगुरु के समक्ष अरदास की गई। वहीं गुरुद्वारा श्री तंबू साहिब में बीते दिन आरंभ किए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
विज्ञापन
समागम में शिअद अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि किसान आंदोलन पर कांग्रेस दोहरी नीति अपना रही है। लोग समझदार हो चुके हैं। कांग्रेस ने झूठ के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले गुटका साहिब पर हाथ रखकर शपथ ली थी कि प्रदेश को नशा मुक्त करेंगे और विकास करवाएंगे। चार वर्ष बीतने के बावजूद कैप्टन एक बार भी लोगों के बीच नहीं गए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने कार्यकाल में संगत दर्शन करते रहे हैं। सुखबीर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के संघर्ष को कमजोर करना चाहती है, इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।
आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर वर्ग को पूरी तरह से किसानों के संघर्ष से जुड़ जाना चाहिए। इस मौके पर विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, जगमीत सिंह बराड़, मनजिंदर सिंह बिट्टू, हरपाल सिंह बेदी मौजूद रहे।