{"_id":"5bfd76c2bdec2241c2633a75","slug":"harpal-cheema-says-aap-will-contest-all-lok-sabha-seats-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 'आप' ने किया बड़ा एलान, विरोधी खेमे की बढ़ सकती है टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 'आप' ने किया बड़ा एलान, विरोधी खेमे की बढ़ सकती है टेंशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ विरोधी खेमे की टेंशन भी बढ़ सकती हैं। नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा मंगलवार को जालंधर पहुंचे और कई इलाकों का दौरा करते हुए आम लोगों के साथ-साथ उद्योगपतियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार आम लोगों को किसी भी तरह की सुविधाएं देने में नाकाम है।
विज्ञापन
पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपना होम वर्क शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ कांग्रेस और भाजपा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त है, वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब में आम लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए अपने काम में तेजी ला चुकी है। वह जालंधर के आप नेताओं को साथ लेकर शहीद भगत सिंह नगर गए। उसके बाद रामा मंडी फ्लाईओवर का दौरा किया और अंत में स्पोर्ट्स सर्जिकल कांप्लेक्स में उद्योगपतियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई सालों से जालंधर का रामा मंडी फ्लाईओवर लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बन गया है। वह इन सब मामलों को सरकार के आगे लेकर जाएंगे ताकि जल्द सुलझाया जा सके। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनता की यह मांगें जल्द पूरी न हुई तो आने वाले समय में प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन
हरपाल चीमा के अनुसार उद्योगपतियों ने उनसे कहा कि पंजाब सरकार उनका करोड़ों का जीएसटी रिफंड वापस नहीं कर रही है। इससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हो रहा है। वह इस बारे में भी पंजाब सरकार से बात करेंगे ताकि इस समस्या का हल जल्द निकाला जा सके। हरपाल चीमा ने कहा की पार्टी की बात सुच्चा सिंह छोटेपुर से चल रही है। उम्मीद है की वह जल्द ही पार्टी में वापस आ जाएंगे।