फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harish Rawat to visit Chandigarh tomorrow to meet CM Captain Amarinder Singh

पंजाब कांग्रेस: सुलह की कोशिशों के बीच आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे हरीश रावत, कैप्टन अमरिंदर सिंह से करेंगे मुलाकात

Sat, 17 Jul 2021 03:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 03:57 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में घमासान अभी थमा नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच सियासी जंग जारी है। शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उधर, शनिवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ के दौरे पर होंगे। वे यहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Harish Rawat to visit Chandigarh tomorrow to meet CM Captain Amarinder Singh
हरीश रावत। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में घमासान खत्म करने की कोशिशों के बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत शनिवार को चंडीगढ़ जाएंगे। वे यहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। हरीश रावत ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी। उन्होंने कहा कि मैंने अपना नोट जमा कर दिया है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस अध्यक्ष जल्द ही निर्णय लेंगी।

विज्ञापन


रावत ने कहा कि सुरक्षा का जो भाव पंजाब के लोग मांगते हैं, वह कांग्रेस द्वारा ही दिया जाता है। लोग राज्य में शांति के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हैं। लोग प्रयोग नहीं करना चाहते। जब भी अकालियों का साथ दिया तो अव्यवस्था फैली है। 
विज्ञापन


कलह से जूझ रही पंजाब कांग्रेस
पंजाब कांग्रेस इन दिनों कलह से जूझ रही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह नाखुश हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी सोनिया गांधी के समक्ष भी जाहिर की। कैप्टन सिद्घू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं हैं। कैप्टन अध्यक्ष पद की कमान किसी हिंदू नेता के हाथों में देने के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की रात नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने-अपने खेमे के मंत्री और विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस में मची कलह की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई हैं।

विपक्ष ने साधा निशाना
यह उनकी एक-दूसरे को नीचा दिखाने की लड़ाई है। दोनों सिर्फ कुर्सी की चाह रखते हैं उन्हे, पंजाब से कोई सरोकार नहीं है। शिअद सिर्फ पंजाब और पंजाब के लोगों के बारे में ही सोचती है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग शिअद को जिता कर अन्य सभी दलों को संदेश दे देंगे। सुखबीर बादल, प्रधान, शिरोमणि अकाली दल।

नवजोत सिंह सिद्धू अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं, उन्हे पंजाब से नहीं, अपने आप से मतलब है। ऐसे लोगों की पंजाब में कोई जगह नहीं है। अश्वनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed