{"_id":"5908c7de4f1c1b7e3c8b4580","slug":"harayana-government-take-action-against-cops-who-do-wrong-in-opertion-durga","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर लड़का लड़की को बेवजह किया तंग, तो नपेंगे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर लड़का लड़की को बेवजह किया तंग, तो नपेंगे पुलिस अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 May 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन दुर्गा के नाम पर नहीं होंगे बेवजह तंग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार उन पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेगी जो ऑपरेशन दुर्गा के नाम पर आम युवाओं को परेशान करते पाए गए। सरकार की तरफ से कहा गया है कि ऑपरेशन दुर्गा के तहत बेवजह तंग करने वाले पुलिस अधिकारी नप जाएंगे।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने यहां पत्रकारों से बातचीत में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के हरसमय पोर्टल पर आवेदन आने के बाद संबंधित पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त को एक सप्ताह के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। गुरुग्राम जेल में जैमर लगाने के लिए दस करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस आवास निगम की समीक्षा बैठक होगी, इसमें पुलिस मित्र कक्ष स्थापित करने पर चर्चा की जाएगी।
योजना के अनुसार 300 से अधिक पुलिस थानों में मित्र कक्ष स्थापित किए जाएंगे। कक्षों में आउटसोर्सिंग नीति के लिए शिक्षित लोगों को लगाया जाएगा। मित्र कक्षों में पैरा लीगल स्वयंसेवक भी मौजूद होंगे। पुलिस में नई प्रस्तावित भर्तियां नए नियमों के आधार पर की जाएंगी।
विज्ञापन
यह नियम बहुत पारदर्शी हैं। ऑपरेशन दुर्गा के तहत युवाओं को बेवजह तंग करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन की एक सप्ताह के बाद समीक्षा की जाएगी और यदि यह प्रभावी रूप से सफल रहा तो उसे जारी रखेंगे।