{"_id":"5989c9af4f1c1b930a8b4831","slug":"hair-chopped-incident-happened-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां कट गए बच्चे के बाल, पुलिस पहुंची तो चंद मिनटों में सामने आ गई सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां कट गए बच्चे के बाल, पुलिस पहुंची तो चंद मिनटों में सामने आ गई सच्चाई
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
एक तरफ जहां महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं जिले के गांव नागरा में एक केशधारी बच्चे ने खुद ही कैंची से अपने बाल काट लिए और शोर मचा दिया कि किसी ने उसके बाल काट दिए हैं। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और बच्चे के झूठ से पर्दा उठा दिया।
सुनाम के डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि गांव नागरा के चौदह वर्षीय बच्चे की माता जसविंदर कौर ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि रविवार सुबह उसके आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले पुत्र जशनप्रीत सिंह ने शोर मचाते हुए बताया कि रात के समय जब वह घर की छत पर सो रहा था तो किसी अज्ञात व्यक्ति उसके केश काटकर उसके तकिए के नीचे रख गया। इसके बाद जब पुलिस ने परिवार वालों के सामने बच्चे से पूछताछ की तो उसने खुद ही स्वीकार कर लिया कि उसके बाल किसी अन्य ने नहीं बल्कि उसने खुद ही कमरे में जाकर कैंची से काट लिए थे।
उसने यह भी बताया कि बाल लंबे होने की वजह से उसे परेशानी होती थी और उसका अकसर सिरदर्द रहता था। हालांकि इस बारे में उसने कई बार परिवार वालों से केश कटवाने की बात कही थी, लेकिन परिवार वाले नहीं माने। इन दिनों जब चोटी काटने की घटनाएं हो रही हैं तो उसने इसका फायदा उठाना चाहा और खुद ही अपने केश काट लिए।