फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gursimran singh presented amazing gift to parents of marriage anniversary at chandigarh

बेटे ने मां-बाप को शादी की सालगिरह का ऐसा गिफ्ट दिया, छलक पड़े उनके आंसू

Tue, 21 Feb 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
gursimran singh presented amazing gift to parents of marriage anniversary at chandigarh
बेटे ने मां-बाप को दिया शादी की सालगिरह का अनोखा तोहफा
बेटा हो तो ऐसा, जिसने अपने मां-बाप को शादी की सालगिरह का ऐसा तोहफा दिया कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जानकर आप भी खूब तारीफ करेंगे इनकी। मामला चंडीगढ़ का है।
विज्ञापन


4 फरवरी को बिजनेसमैन कंवल जीत सिंह वालिया और उनकी पत्नी लखबीर कौर की शादी की 35वीं सालगिरह थी। इस मौके पर बेटे गुरसिमरन ने पिता को 45 लाख रुपए की इंडियन रोडमास्टर बाइक तोहफे में दी।
विज्ञापन


मां को गुरसिमरन ने 80 लाख की मर्सिडीज जीएलएस कार दी है। साथ में पिता की बाइक पर सीएच-01बीएल-0001 नंबर लगवाया। शनिवार को रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने बीएल सीरीज की ऑक्शन करवाई थी। इसमें गुरसिमरन ने 6.70 लाख की सबसे ज्यादा बोली लगाकर यह नंबर खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएलए चंडीगढ़ की ओर से कराई गई थी नीलामी

gursimran singh presented amazing gift to parents of marriage anniversary at chandigarh
बेटे ने मां-बाप को दिया शादी की सालगिरह का अनोखा तोहफा
वीआईपी नंबर जीतने के बाद गुरसिमरन ने बताया कि 2011 में उसके पिता ने दस अलग-अलग शहरों में 15 दिनों तक उसकी शादी की सेलिब्रेशन पार्टी आयोजित की थी। उसके बाद शादी की चौथी सालगिरह पर 20 लाख रुपए की ट्रंप मोटरसाइकिल और 80 लाख की मर्सिडीज दी थी।

कार पर सीएच-01बीसी-0001 नंबर भी लगवाया था, वो भी 8.02 लाख रुपए में खरीदकर। ऐसे में अब रिटर्न गिफ्ट तो बनता ही था। गौरतलब है कि आरएलए चंडीगढ़ की ओर से सीएच- 01 बीएल - 0001 फैंसी नंबर गुरुसिमरन सिंह वालिया ने  6.70 लाख में खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस 50 हजार रुपये रखा गया था। आरएल को इस बार आक्शन से कुल कमाई 41.57 लाख की हुई है।

वहीं, आरएलए के 29 फैंसी नंबरों को रिजर्व प्राइस पर बेचा गया। आरएलए के इन नंबरों पर किसी ने बढ़कर बोली नहीं लगाई। वहीं आरएलए की ओर से 260 फैंसी नंबरों के लिए 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 156 नंबरों पर कोई बोली नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed