फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet Ram Rahim's daughter Honeypreet spotted in Nepal

हनीप्रीत को नेपाल में देखे जाने की सूचना, पुलिस बिहार में कर रही छापेमारी

Tue, 19 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim's daughter Honeypreet spotted in Nepal
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की तलाश में नेपाल से सटे बिहार के सात जिलों में खाक छान रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजस्थान से 25 अगस्त को हिंसा मामले में पकड़े गए आरोपी प्रदीप गोयल ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। जिस आधार पर नेपाल से सटे बिहार के सात जिलों (पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी दरभंगा, बगहा, अररिया, सुपौल, किशनगंज) में वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उधर, मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की माने तो हनीप्रीत को नेपाल में देखा गया है।
विज्ञापन


राजस्थान से पुलिस की गिरफ्त में आया प्रदीप गोयल पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहा है। क्योंकि 25 अगस्त को रात रोहतक जेल से जाने के बाद हनीप्रीत को किसी ने नहीं देखा है। ऐसे में सितंबर के पहले सप्ताह में नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश से पंजाब की एक लावारिस गाड़ी बरामद होना और उसके बाद प्रदीप गोयल द्वारा हनीप्रीत के नेपाल में छुपे होने की सूचना देना, गुरमीत के समर्थकों द्वारा पुलिस को गुमराह करने का तरीका भी हो सकता है। अगर हनीप्रीत को दूसरे देश में जाना ही था तो गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के तीन सप्ताह बाद क्यों भागेगी। 
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे राजस्थान से प्रदीप को लेकर आई पुलिस सूत्रों की मानें तो शनिवार को देर रात करीब तीन बजे राजस्थान के उदयपुर स्थित सेक्टर 14 से गिरफ्तार कर प्रदीप को पंचकूला लाया गया। जानकारी के मुताबिक वह डेरा का उदयपुर में संयोजक था। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूरा बॉर्डर सील, फिर कैसे हनीप्रीत नेपाल पहुंच गई  

Gurmeet Ram Rahim's daughter Honeypreet spotted in Nepal
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
पूरा बॉर्डर सील, फिर कैसे हनीप्रीत नेपाल पहुंच गई  
हरियाणा पुलिस ऐसे समय में नेपाल के बॉर्डर एरिया से सटे बिहार के जिलों में छापेमारी कर रही है। जबकि नेपाल में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी बॉर्डर एरिया दो दिन से सील है। इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है। ऐसे में अगर हनीप्रीत नेपाल गई है, तो वह वहां से दूसरे देश में कूच कर गई होगी। 

पहले सतर्कता दिखाई होती तो न भटकती पांच राज्यों की पुलिस
पुलिस पंचकूला में हिंसा के तुरंत बाद सतर्कता दिखाते हुए हनीप्रीत को गिरफ्तार कर सकती थी। लेकिन हरियाणा पुलिस की लापरवाही के कारण पांच राज्यों की पुलिस हनीप्रीत की खाक छान रही है। उसकी तलाश में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी व बिहार की पुलिस को भटकना पड़ रहा है।

डीजीपी बीएस संधू ने कहा-‘आई डोंट्स थिंक’ 
जब हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू से पूछा कि क्या हरियाणा पुलिस बिहार में हनीप्रीत की तलाश में गई है। तो उन्होंने तीन शब्दों में ‘आई डोंट्स थिंक’ यानी उन्हें नहीं लगता कि पुलिस बिहार गई है, कहकर टाल दिया। वहीं जब पुलिस कमिश्नर एएस चावला से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने नोट एट प्रेजेंट का मैसेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed