राम रहीम की फिल्म MSG 13 को रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिह इंसा की फिल्म मैसेंजर आफ गॉड(एमएसजी) की रिलीज तारीख तय हो गई है। फिल्म 13 फरवरी को पीवीआर और सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड प्रदर्शित होगी।
रिलीज तारीख की घोषणा खुद राम रहीम ने अपने अनुयायियो को सत्संग के दौरान दी। सिरसा डेरा में रविवार को सत्संग देर रात तक चला। गौर हो कि सिरसा डेरे में रविवार को राम रहीम के गुरु शाह सतनाम जी महाराज का जन्मदिहाड़ा मनाया गया था।
जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डेरा संगत को ये खुशखबरी राम रहीम ने दी। उन्होंने अपने अनुयायियों को बताया कि एमएसजी देश के सभी थियेटरों में एक साथ चार भाषाओ में रिलीज होगी। इसे प्रदर्शित करने का सेंसर बोर्ड से जल्द ही सर्टिफिकेट मिल जायेगा।
MSG पार्ट 2 भी जल्द: राम रहीम
डेरा मुखी राम रहीम ने सत्संग में ये भी बताया कि उनकी दूसरी फिल्म का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बाकी भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एमएसजी समाज को एक नई दिशा देने का काम करेगी। यह फिल्म पूरी तरह से सामाजिक है जिसे हर वर्ग के लोग अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे।
उन्होंने कहा कि एमएसजी का विरोध करने वाले कहते हैं कि संत को फिल्मो में अभिनय करना शोभा नहीं देता। उन्होने कहा कि अगर उनको बालीवुड से किसी देशभक्ति वाली या सामाजिक सरोकार वाली फिल्म में काम करने का ऑफर मिला तो वे जरूर काम करेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब में फिल्म MSG की रिलीज पर बैन लगा हुआ है। हालांकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ये उम्मीद जरूर दिलाई है कि फिल्म से रोक कभी भी हटाई जा सकती है।