फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur, school bus, bike, accident, two, student, injured, serious

स्कूल की बस की चपेट में आए दो बच्चे, गंभीर

Fri, 07 Nov 2014 10:01 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Fri, 07 Nov 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur, school bus, bike, accident, two, student, injured, serious
सिविल लाइन रोड पर एक प्राइवेट स्कूल की बस की चपेट में आने से लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल के दो विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को पकड़कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे किड्स इंटरनेशनल स्कूल जेल रोड की बस स्कूली बच्चों को लेकर जिलाधीश आवास के पास पॉश एरिया में स्थित लिटिल फ्लावर कान्वेंट के मुख्य गेट के पास पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान गेट के पास बावा मसीह निवासी प्रेम नगर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी नेहा और तीसरे कक्षा में पढ़ने वाले बेटे रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बस का नियंत्रण खो गया और बस मोटर साइकिल को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गई। हादसे में नेहा और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पिता बावा मसीह बमुश्किल बचे।


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार जरूरत से अधिक थी। इसके कारण दुर्घटना हुई है। पुलिस ने बस चालक को पकड़कर मामला दर्ज कर लिया है।

वर्णनीय है कि इस जगह पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद भी स्कूल प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेता है। उन्हें नियमों में परिवर्तन करते हुए स्कूल की छुट्टी और स्कूल लगने के समय विशेष प्रबंध करने चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed