फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurdas man in chandigarh

जब पेंटिंग्स के आगे झुके गुरदास तो सबको मान

Wed, 14 May 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
gurdas man in chandigarh

वक्त शाम पांच बजे। पंजाब कला भवन की आर्ट गैलरी के बाहर काफी चहल-पहल है। लोगों की भीड़ इंतजार कर रही थी पंजाबी गायक गुरदास मान का।

विज्ञापन


पांच बजकर दस मिनट पर गुरदास मान पंजाब कला भवन में आयोजित कला प्रदर्शनी फेस्टा पैलेटा के उद्घाटन के लिए पहुंचे। कला प्रदर्शनी में पहुंचते ही गुरदास मान ने सभी कलाकारों की पेंटिंग को झुककर सलाम किया और शुरू किया एक-एक पेंटिंग को निहारना।

गुरदास मान ने पेंटिंग देखने के बाद कहा कि उन्हें रंगों से बहुत जुड़ाव है। रंगों से उन्हें बचपन याद आता है। इसके बाद उन्होंने अपना एक गाना भी गाया, जिसके बोल थे ‘मुड़ मुड़ याद सतावें पिंड दिया गलियां दी’।
विज्ञापन


हाल ही में आई अपनी फिल्म ‘दिल विल प्यार व्यार’ की कामयाबी पर खुश होते हुए गुरदास मान ने कहा कि वह आगे और भी अच्छा काम करने की उम्मीद करते हैं। गुरदास मान ने कुछ पेंटिंग में दर्शायी गई लड़कियों की दुर्दशा और उनकी जिंदगी की तकलीफ को एक गाने से बयां किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुरदास मान के सम्मान में प्रोफेसर रविंदर शर्मा ने कहा कि वह उनके साथ खडे़ होने से काफी उत्साहित हैं। गुरदास मान ने जिस तरह से झुक कर सभी पेंटिंग को मान बढ़ाया, वह उनके नाम के अनुरूप है।


प्रो. शर्मा ने कहा कि गुरदास मान प्रदर्शनी में आई एक बहार है, जिसके बाद पेंटिंग में और भी रंग चढ़ गया है। इसके बाद गुरदास मान को उनका स्कैच भेंट किया गया। वहीं पंजाब ललित कला अकादमी की सेक्रेटरी साधना संगर ने गुरदास मान को शॉल भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed