{"_id":"be9b57e8381fda4bd756f06b7d221900","slug":"gud-news-for-chandigarh-housing-board-flat-holders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड के 48 हजार फ्लैट मालिकों के लिए राहत भरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड के 48 हजार फ्लैट मालिकों के लिए राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड में रहने वालों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है। अब नीड बेस्ड चेंज के तहत अलाटियों की परेशानी दूर होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को बोर्ड ने शहर की सभी कैटेगरी के मकानों के बालकनी और बरामदों में ग्रिल लगाने की परमिशन दे दी है। यह परमिशन कालोनियों में रहने वाले अलाटियों और अलग अलग रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों द्वारा सुरक्षा कारणों से मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
इस समय शहर में हाउसिंग बोर्ड के 48 हजार मकान है जिन्हें इस निर्णय का फायदा मिलेगा। अभी तक अगर कोई अपनी बालकनी और बरामदों में ग्रिल लगाता था उसे वायलेशन में शामिल किया जाता था।
विज्ञापन
इससे पहले हाउसिंग बोर्ड पुनार्वास योजना के तहत बने मकानों की बालकनी और बरामदों में ग्रिल लगाने की मंजूरी 28 जुलाई को दे चुका है। हाउसिंग बोर्ड ने ग्रिल के लिए एक स्टैंडर्ड डिजाइन भी तैयार कर दिया है।