ग्राउंड जीरो : सिरसा में मिसाइल के टुकड़े देखने उमड़ी भीड़, सेना की सफलता पर गर्व से भरे दिखे खाजाखेड़ा के लोग
उत्साहित ग्रामीणों ने जवानों के साथ मिसाइल के टुकड़ों को वाहन में भी रखवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की ओर से हवा में ही ध्वस्त कर दी गई पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़ों को देखने के लिए सिरसा एयरबेस से ढाई किमी दूर खाजाखेड़ा में भीड़ जुटी रही। लोग सेना की सफलता पर गर्व से भरे नजर आए। उत्साहित ग्रामीणों ने जवानों के साथ मिसाइल के टुकड़ों को वाहन में भी रखवाया।
गांव के बीरा ने कहा, रात को बिजली नहीं थी, हम सब जाग रहे थे। तभी आसमान में जहाज का शोर सुनाई दिया और तेज लाइट भी जली। तुरंत बाद बहुत तेज शोर सुनाई दिया। हम सब बच्चों को लेकर घर के अंदर चले गए। ऐसा लगा कि बम गिर गया हो। सब घबरा गए थे।
- सुबह पता चला कि किसी को कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ तो राहत मिली। गांव के ही टिंका सिंह ने कहा कि रात करीब सवा 12 बजे उड़न तश्तरी सी नजर आई और जोरदार धमाका हुआ। लगा जैसे आसमान ही फट गया हो। धमाके बाद बहुत गंदी बदबू चारों तरफ फैल गई। हमें नहीं पता था कि हमारे पास ही कोई मिसाइल गिरी है।
बॉर्डर पर वाहनों की हो रही चेकिंग
सिरसा में बॉर्डर क्षेत्रों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद नजर आई तो प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा था। जैसे ही हमला होने की बात क्षेत्र में फैली सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए। किसी भी तरह की अनावश्यक गतिविधि को लेकर पुलिस बार-बार लोगों को जागरूक करती भी नजर आई। पुलिस की कड़ाई से हाल में नशे की सप्लाई पर भी रोक लगती हुई नजर आ रही है।
हमला हुआ लेकिन हम डरने वालों में से नहीं
सिरसा में मिसाइल हमले को लेकर स्थानीय निवासी रामनिवास, जगराज सिंह, गोपाल राम, राजकुमार, विकास, राकेश कुमार, रवींद्र कुमार, ममता, रोशनी देवी, कौशल्या देवी ने कहा कि हमला होने से एक बार के लिए तनाव जरूर बना है, लेकिन हम डरते नहीं हैं। बॉर्डर से सटे होने पर इस तरह की घटनाओं को लेकर हम मानसिक रूप से तैयार हैं। दुश्मन चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, हमें डरा या झुका नहीं सकता है।