फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor will hoist the tricolor in Patiala and CM Bhagwant Mann in Ludhiana

Republic Day 2024: पटियाला में राज्यपाल और लुधियाना में सीएम मान फहराएंगे तिरंगा, 14 अधिकारी होंगे सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 12:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jan 2024 12:50 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर इस बार पटियाला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शुक्रवार को यहां झंडा फहराएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में तिरंगा फहराएंगे। उधर, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। 

विज्ञापन
Governor will hoist the tricolor in Patiala and CM Bhagwant Mann in Ludhiana
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित व सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पटियाला और सीएम भगवंत मान लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराएंगे। लुधियाना के फुटबॉल ग्राउंड में होने वाले 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में सीएम भगवंत मान मुख्य मेहमान के तौर पर हिस्सा लेंगे। समारोह स्थल को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं गुरुवार शाम को सीएम भगवंत मान लुधियाना पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


पूरे लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने खुद अपने हाथ में सुरक्षा व्यवस्था की कमान ले रखी है। वहीं पीएयू के अंदर आने-जाने वाले लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है। समारोह के आस-पास भी किसी को आने नहीं दिया जा रहा। कमिश्नरेट पुलिस ने पीएयू के अंदर भी जगह-जगह नाकाबंदी की है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित होंगे 14 अधिकारी

पंजाब पुलिस के तीन पीपीएस अधिकारी सहित 14 अन्य कर्मियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर इन अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल ने जिन नामों की घोषणा की उनमें तीन पीपीएस अधिकारियों में एसएसपी जालंधर देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर, कमांडेंट आरटीसी जालंधर मनदीप सिंह और डीएसपी डीटेक्टिव एसएएस नगर गुरशेर सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य अधिकारियों में इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह, एसआई मुखविंदर सिंह, एसआई भुपिंदर सिंह, एसआई मेजर सिंह, एसआई जसजीत सिंह, एसआई गुरविंदर सिंह, एसआई गुरमुख सिंह, एसआई अमनदीप वर्मा, एएसआई महिन्द्रपाल सिंह और सीनियर कांस्टेबल प्रभदीप सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed