{"_id":"60957edc8ebc3ed201115d0f","slug":"government-will-provide-medical-kit-to-home-isolate-patients-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग तेज: हरियाणा में होम आइसोलेट 98 हजार मरीजों को सरकार देगी मेडिकल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ जंग तेज: हरियाणा में होम आइसोलेट 98 हजार मरीजों को सरकार देगी मेडिकल किट
Fri, 07 May 2021 11:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 May 2021 11:32 PM IST
सार
यह किट प्रत्येक उस मरीज को दी जाएगी जो होम आइसोलेशन में रह कर अपना इलाज कर रहे हैं। किट में एक ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, स्टीमर, थ्री लेयर मास्क, आयुष क्वाथ, गिलोय घनवटी, अणु तेल, ओआरएस व कोरोना बीमारी से संबंधित जानकारी से भरपूर बुकलेट सहित एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाइयां के साथ कुल 15 चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने घर में उपचाराधीन कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन किट जारी की है। इससे घरों में उपचार करवा रहे राज्य के करीब 98000 मरीजों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किट को शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में जारी की। विज ने कहा कि स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग ने कोविड मरीजों के लिए किट तैयार की है।
विज्ञापन
यह किट प्रत्येक उस मरीज को दी जाएगी जो होम आइसोलेशन में रह कर अपना इलाज कर रहे हैं। किट में एक ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, स्टीमर, थ्री लेयर मास्क, आयुष क्वाथ, गिलोय घनवटी, अणु तेल, ओआरएस व कोरोना बीमारी से संबंधित जानकारी से भरपूर बुकलेट सहित एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाइयां के साथ कुल 15 चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
पूरी किट की कीमत लगभग 5 हजार रुपये है लेकिन होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों को यह किट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। किट में शामिल बुकलेट में कोरोना बीमारी व उसके उपचार से संबंधित अहम जानकारी दी गई है, इसलिए सभी मरीजों को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 98000 मरीज होम आइसोलेशन में अपना उपचार कर रहे हैं। इन मरीजों के व्यवस्थित उपचार के लिए अब जल्द जल्द से यह किट पूरे प्रदेश में मरीजों के पास पहुंचाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जा कर किट पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, आयुष विभाग के महानिदेशक प्रभजोत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।