फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will buy wheat for Rs 2,275 per quintal

Chandigarh News: सरसों 5,650 व गेहूं 2,275 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी सरकार

Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Government will buy wheat for Rs 2,275 per quintal
नए सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक
विज्ञापन


-आचार संहिता लागू होने की वजह से नहीं लिया गया कोई फैसला


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी मंत्रियों को आगामी दिनों का रोडमैप तैयार करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य सौंपा। अधिकारियों को भी गेहूं व सरसों की खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। गेहूं खरीद के भुगतान के लिए 7300 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट मंजूर हो चुकी है। उन्होंने मंडियों में पीने के पानी और फसल उठान की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
राज्य में सरसों की खरीद 26 मार्च और गेहूं व चने की खरीद एक अप्रैल से शुरू होनी है। चना के लिए 11, सरसों के लिए 106 और गेहूं के लिए 417 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार सरसों की खरीद 5,650 रुपये, चना 5,440 रुपये और गेहूं की 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी। सीएम ने कहा कि अधिकारी व मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में गेहूं व सरसों की खरीद पर ध्यान दें।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार रात को ही सभी मंत्रियों को विभाग बांटे थे। विभाग आवंटित करने के कुछ घंटे बाद ही सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली। आचार संहिता लागू होने की वजह से कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमावर्ती जिलों में 24 घंटे नाके लगाने के निर्देश
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने डीजीपी को गेहूं की खरीद के दौरान सीमावर्ती जिले में नाके लगाने का अनुरोध किया है। हरियाणा में फसल खरीद प्रक्रिया काफी अच्छी है, इसलिए व्यापारी दूसरे राज्यों से भी अनाज लाकर हरियाणा की मंडियों में बेचते हैं, जबकि व्यापारी ऐसा नहीं कर सकते।


सरकार के पास 95 दिन, रोडमैप तैयार
कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बताया कि चार जून तक आचार संहिता लगी हुई है। उसके बाद सरकार के पास 95 दिन होंगे, क्योंकि अक्तूबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन 95 दिनों के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है। सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हीं योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed