{"_id":"98ac09a6c880fa0388324fdea883e50e","slug":"government-ready-for-economic-reservations-for-jat-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों को आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए सरकार राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों को आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए सरकार राजी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए प्रदेश सरकार राजी हो गई है। सरकार ने अपना यह रुख बुधवार को खाप प्रतिनिधियों सहित जाटों से जुड़े तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के दौरान स्पष्ट किया।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों के साथ सरकार की यह वार्ता सीएम आवास पर मुख्यमंत्री खट्टर की मौजूदगी में हुई। करीब चार घंटे तक चली इस बातचीत में सरकार ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का कोटा 10 से बढ़ाकर 20 फीसदी करने पर हामी भरी।
विज्ञापन
साथ ही सालाना आय की सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये तक करने की घोषणा कर दी गई। हालांकि बैठक में शामिल प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद ही आरक्षण के मुद्दे पर जारी आंदोलन के मामले में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, कृषि मंत्री ओपी धरखड़, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित प्रदेश के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सरकार की ओर से आर्थिक आधार पर नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आरक्षण का कोटा 10 से बढ़ाकर 20 फीसदी करने और वार्षिक आय की सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये करने की घोषणा कर दी गई।
हालांकि पूरे प्रदेश में चल रहे जाट आंदोलन को खत्म करने के मामले में प्रतिनिधियों ने कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। संगठनों और प्रतिनिधियों का कहना था कि धरना स्थलों पर जाकर वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद ही कोई सहमति बन सकती है।
मांगा ओबीसी आरक्षण, सरकार ने कहा- कमेटी की रिपोर्ट आने दो
बैठक में मौजूद प्रतिनिधि सीएम से जाटों को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण देने की मांग पर अड़े रहे। बातचीत के दौरान सरकार ने यह साफ किया कि जाट आरक्षण को लेकर गठित कमेटी को अपनी रिपोर्ट 24 मार्च तक सौंपने को कहा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कोई निर्णय लिया जा सकता है।
यह रहे मौजूद:
सीएम के साथ बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान हवा सिंह सांगवान, प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छोत, महासचिव सतबीर पुनिया, जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राम कटारिया, समस्त जाट सभा के प्रधान सूबे सिंह समैण, आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजीत सिंह बनवाला, आरक्षण संघर्ष समिति हिसार के प्रधान मनदीप सिंह, अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रधान ओमप्रकाश मान, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के युवा प्रधान संदीप कलकल के अलावा दहिया खाप की महिला प्रधान संतोष दहिया, मोर खाप के सोनीपत प्रधान महेंद्र सिंह मोर, महम चौबीसी के प्रधान रमेश कुमार, चौरासी खाप रोहतक के प्रधान हरदीप सिंह अहलावत, दलाल खाप बहादुरगढ़ के भूप सिंह, दलाल खाप के प्रवक्ता मान सिंह दलाल, बारह खाप के प्रधान देवेंद्र सिंह धनखड़, बूरा खाप जींद के प्रधान कुलदीप सिंह ढांडा, ढुल खाप जींद के प्रधान इंद्र सिंह समेत करीब 150 जाट प्रतिनिधि पहुंचे थे।