फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government and opposition responsible for violence in haryana: yogendra yadav

हरियाणा में दंगों के लिए सरकार और विपक्ष जिम्मेदार : योगेंद्र यादव

Mon, 21 Mar 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
government and opposition responsible for violence in haryana: yogendra yadav
योगेंद्र यादव - फोटो : amar ujala

हरियाणा में जाट आरक्षण की आड़ में हुए दंगों के लिए सरकार और विपक्ष दोनों ही जिम्मेदार हैं। विभिन्न शहरों में आंदोलन में 30 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा, जिनका आरक्षण से कोई लेना देना नहीं था।

विज्ञापन


दंगों को भड़काने में हरियाणा के पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेताओं की कारगुजारी ने आग में घी का काम किया था। 5-6 दिन तक हरियाणा के कई जिले (मुख्य जाट लैंड) दंगों की आग में जलते रहे, लेकिन नेता सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकते रहे। ये विचार जय किसान आंदोलन के संयोजक और पूर्व में आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे शिक्षाविद् योगेंद्र यादव ने रखे। यादव सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में हरियाणा में हुए दंगों पर आयोजित एक सेमिनार में मुख्य वक्ता थे।
विज्ञापन


यादव ने खट्टर सरकार पर सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि दंगों के एक माह बाद भी सरकार ने मामले की जांच के लिए कोई कमेटी या आयोग गठित करने की जहमत नहीं उठाई। यादव ने बताया कि दस दिन से सद्भाव मंच के तहत वह और उनके साथी हरियाणा के दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हकीकत जानने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट अभी तैयार की जाएगी। यादव ने कहा कि दंगों से खराब हुए हरियाणा के भाईचारे को फिर से कायम करने के लिए अभी तक किसी स्तर पर कोशिशें नहीं हुईं हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में इस तरह की हिंसा शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव के अनुसार दंगों को पूरी तरह सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। शहरों में खास बिरादरी की दुकानों को चुन-चुनकर जलाया गया। रोहतक में जलाए गए सात स्कूल भी इसमें शामिल थे। यादव ने कहा कि दंगों पर काबू पाने में पुलिस और फोर्स दोनों ही पूरी तरह नाकाम रही, जिसका मुख्य कारण सरकार के स्तर पर कोई भी पुख्ता कार्य योजना नहीं होना रहा। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों को हर हाल में दंड मिलना चाहिए। यादव के अनुसार मुआवजे में भी काफी भेदभाव हो रहा है।
 
जाट और गैर जाट में बंट गया मंत्रिमंडल
यादव ने कहा कि हरियाणा मंत्रिमंडल ही जाट और गैर जाट में बंटा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार में ही कुछ नेता खुद को सीएम की कुर्सी पर पहुंचाने की ताक में लगे हुए हैं। यादव ने कहा कि भाजपा के सांसद स्तर के नेता जाटों के खिलाफ मुखर हो गए हैं, जबकि कुछ सीएम पर पाकिस्तानी होने का आरोप लगा रहे हैं।   


पीपुल ट्रिब्यूनल 6 हफ्ते में तैयार करेगा रिपोर्ट
हरियाणा में 18 से 22 फरवरी के बीच हुई दंगों की जांच के लिए सद्भाव मंच ने पूर्व एडिशनल डीजीपी वीएन राय की अगुवाई में पीपुल टिब्यूनल तैयार किया है। यह ट्रिब्यूनल 6 हफ्ते में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। अप्रैल अंत तक रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। योगेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करते हुए पीड़ित लोगों से वीडियो फुटेज और अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे। उन्होंने पीयू के कुछ रिसर्च स्कॉलर से भी रिपोर्ट के डाटा को एकजुट करने में ऐच्छिक सहयोग की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed