फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   goods train derailed from track at ludhiana

लुधियाना में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कपूरथला में सरबत दा भला एक्सप्रेस पशु से टकराई

Wed, 20 Nov 2019 12:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/कपूरथला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
goods train derailed from track at ludhiana
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के लुधियाना में दोमोरिया पुल पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। लुधियाना रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए निकली मालगाड़ी का एक डिब्बा दोमोरिया पुल पर पटरी से उतर गया। हादसे के कारण लुधियाना से जालंधर, अमृतसर, पठानकोट और जम्मू जाने वाली यात्री गाड़ियों को स्टेशन और आऊटर पर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू की। हादसे के कारण करीब छह ट्रेनें 4-5 घंटे लेट हो गई। पश्चिम एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, शान ए पंजाब सुपरफास्ट डेढ़ घंटा, कटिहार एक्सप्रेस चार घंटे, नंगल डैम एक्सप्रेस 2 घंटे, स्वर्ण शताब्दी डेढ़ घंटे और सरबत दा भला इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 से 5 घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन


लुधियाना रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर तरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए निकली मालगाड़ी जैसे ही दोमोरिया पुल पर पहुंची तो ट्रेन के पिछले हिस्से वाला डिब्बा पटरी से उतर गया। जिसके कारण रेल यातायात बाधित हो गया। कई ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

goods train derailed from track at ludhiana
सरबत दा भला शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि हादसे का पता चलते ही मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को रूट क्लीयर करने के लिए भेज दिया गया। शाम तक रूट क्लीयर करवा दिया जाएगा।

 कपूरथलाः सरबत दा भला एक्सप्रेस पशु से टकराई, इंजन का पाइप टूटा
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर दिल्ली से सुल्तानपुर लोधी तक चलाई गई ट्रेन सरबत दा भला शताब्दी एक्सप्रेस (22480) एक लावारिस पशु से टकरा गई। इससे गाड़ी के इंजन का पाइप टूट गया। करीब तीन घंटे ट्रेन शेखूपुर रेलवे ट्रैक पर रुकी रही। मामले की जानकारी फिरोजपुर रेलवे डिवीजन को दी गई।

इसके बाद जालंधर से ट्रेन का नया इंजन आया और मंगलवार रात 9:45 बजे ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। फिरोजपुर से आने वाली ट्रेन सुल्तानपुर लोधी में रुकी रहीं और जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन कपूरथला स्टेशन पर खड़ी रहीं।

मंगलवार शाम सुल्तानपुर लोधी से सरबत दा भला एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई। जब ट्रेन कपूरथला क्षेत्र में पड़ते गांव शेखूपुर से गुजरते रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो ट्रैक पर एक पशु बैठा था, जो ड्राइवर को नजर नहीं आए।

ट्रेन सीधे पशु से जा टकराई। जिससे ट्रेन के इंजन का पाइप टूट गया। रेलवे स्टेशन कपूरथला के स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी नं. 22480 सरबत दा भला शताब्दी एक्सप्रेस सुल्तानपुर लोधी स्टेशन से निर्धारित समय पर चली थी। इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed