फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good News for Clerk of Regional Offices of Education Department

शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों के लिपिकों के लिए अच्छी खबर, सरकार देगी ये 'तोहफा'

Fri, 22 Nov 2019 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Good News for Clerk of Regional Offices of Education Department
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा में स्कूल शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार उन्हें नियमित करने जा रही है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने अस्थायी शिक्षकों को पक्का करने के आदेश जारी कर दिए हैं। नियमित पदों के विरुद्ध नियुक्त लिपिकों को पक्का किया जाएगा। साथ ही उनका प्रोबेशन पीरियड पूरा होना भी जरूरी है। 

विज्ञापन


सेकेंडरी शिक्षा निदेशक के कार्यालय की ओर से निदेशक एससीईआरटी गुरुग्राम, सभी जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा अधिकारी और सभी डाइट के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अधीन कार्यरत लिपिकों को नियमानुसार स्थायी करें। स्थायीकरण के बाद निदेशालय को सूचना भेजी जाए। लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को स्थायी करने की शक्तियां पहले ही आपके कार्यालयों को प्रदान की जा चुकी हैं। इसलिए हरियाणा सिविल सेवाएं नियम-2016 के प्रावधान अनुसार कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन


मास्टर वर्ग के रिक्त पदों के विरुद्ध होगा वेतन का भुगतान
टीजीटी तबादला ड्राइव से प्रभावित होने पर हाईकोर्ट से स्टे लेने वाले शिक्षकों का वेतन स्कूल शिक्षा विभाग जारी करेगा। निदेशक मौलिक शिक्षा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तबादले पर स्टे लेने वाले शिक्षकों को अपने जिले में खाली मास्टर वर्ग के किसी भी पद के विरुद्ध वेतन जारी कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed