फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good discount provide now on citco hotels in chandigarh

गुडन्यूज, सिटको के होटलों में मिलेगा डिस्काउंट

Wed, 01 Oct 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Oct 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
good discount provide now on citco hotels in chandigarh

सिटको ने अपने होटलों में हो रहे घाटे को दूर करने के लिए अब अपने कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के लोगों को डिस्काउंट कार्ड देने का निर्णय लिया है। सिटको के ग्रुप ए अधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें यह तय किया गया कि सिटको के सभी कर्मचारी अब सेल्सपर्सन के तौर पर काम करेंगे।

विज्ञापन


सिटको के कर्मचारियों को जो डिस्काउंट कार्ड मिलेगा उसके तहत वह होटल माउंटव्यू, होटल शिवालिक व्यू और होटल पार्कव्यू में 20 फीसदी डिस्काउंट ले पाएंगे।

साथ ही वह इस कार्ड का उपयोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी कर पाएंगे। यह डिस्काउंट इन होटलों में खाने पीने और डीलक्स या इससे ऊपर की कैटेगरी के कमरों में ठहरने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन


बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि यह डिस्काउंट कार्ड होटलों में आने वाले विजिटर्स और चंडीगढ़ के लोगों को भी दिया जाएगा। यह भी फैसला लिया गया कि जिन्हें डिस्काउंट कार्ड होगा वह सिटको के अंबेसडर के तौर पर काम करेंगे और सिटको के बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमानों से लिया जाएगा फीडबैक
सिटको के होटलों में आने वाले मेहमानों से नियमित तौर पर फीडबैक भी लिया जाएगा। हर महीने के अंत में सिटको की ओर से आलोचक के तौर पर सबसे बेहतर कमेंट देने वाले को फूड वाउचर के तौर पर नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सिटको लोगों से मिले फीडबैक को काफी गंभीरता से लेगा। सिटको बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की हाल ही में हुई बैठक में यह तय हुआ था कि सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू के किराए में कमी की जाएगी। साथ ही वहां बने रेस्त्रां में खाने पीने और बैंक्वेट चार्जेस भी कम होंगे। चंडीगढ़ में कई प्राइवेट होटलों के आने के बाद से सिटको के अधीन आने वाले तीन होटलों का आक्यूपेंसी रेट काफी गिरा है। पिछले छह महीनों में सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू का आक्यूपेंसी रेट गिरकर 29 फीसदी रह गया है। क्योंकि यहां बने 150 कमरों में से अधिकतर कमरे खाली रहते हैं। यही वजह है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में सिटको को 76 लाख का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed