फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golf course in the park: Administrator said from the stage - They are putting pressure for selfishness, if they say wrong things then votes will not decrease, but will increase.

Chandigarh News: पार्क में गोल्फ कोर्सः मंच से प्रशासक बोले- वो स्वार्थ के लिए दबाव बना रहे, गलत को गलत बोलेंगे तो वोट घटेंगे नहीं, बढ़ेंगे

Sat, 09 Dec 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Golf course in the park: Administrator said from the stage - They are putting pressure for selfishness, if they say wrong things then votes will not decrease, but will increase.
चंडीगढ़। सेक्टर-4 में एक पार्क को गोल्फ कोर्स बनाने के बाद नगर निगम की तरफ से की गई कार्रवाई को शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने जायज ठहराया। उन्होंने मंच से नाम न लेते हुए कहा कि किसी लॉन को कबड्डी या वॉलीबॉल का मैदान नहीं बनने देना चाहिए। कुछ लोग स्वार्थ के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पार्षदों को भी नसीहत दी कि गलत को गलत बोलने से वोट घटेंगे नहीं, बल्कि बढ़ेंगे।सेक्टर-33 स्थित टैरेस गार्डन में गुलदाउदी शो के उद्घाटन के मौके पर प्रशासक पार्कों को साफ-सुथरा रखने और अतिक्रमण नहीं होने देने की बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि लॉन हमेशा लॉन ही रहना चाहिए। इसे कबड्डी का मैदान या वॉलीबॉल का ग्राउंड नहीं बनाना है। ये बहुत गलत है। प्रशासक ने मंच से ही नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा की तरफ देखकर कहा कि ऐसा होने नहीं देना। प्रशासक ने कहा कि उन्होंने सुना है कि कुछ लोग दबाव बना रहे हैं लेकिन ये ध्यान रहे कि लॉन के लिए जो जगह है, वो लॉन के लिए होनी चाहिए। जो दबाव डाल रहे हैं, वे अपने स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हैं। पार्क या लॉन जनता के आराम करने के लिए है। खेल के मैदान के लिए पहले से जगह तय है। अगर जरूरत है और जगह ढूंढनी चाहिए। प्रशासक ने पार्षदों को भी कहा कि उन्हें इन लोगों के प्रभाव में आने की जरूरत नहीं है। न ही अपने सिद्धांत से समझौता करने की जरूरत है। जो गलत काम कर रहा है, उसे गलत बोलना चाहिए। ये न राजनीति का सवाल है और न ही वोट का। उन्होंने पार्षदों को कहा कि अगर वह सही बात बोलेंगे तो वोट बढ़ेंगे, घटेंगे नहीं।
विज्ञापन


पार्क को गोल्फ थीम पर विकसित करने का सदन ने पास किया है एजेंडा
हाल ही में हुई सदन की बैठक में पार्षद महेशइंदर सिंह सिद्धू की तरफ से एक टेबल एजेंडा लाया गया था, जिसमें उन्होंने सेक्टर-4 के पार्क को गोल्फ ग्रीन एरिया थीम पर विकसित करने की इजाजत देने और एमओयू को बहाल करने की मांग रखी थी। आयुक्त ने साफ मना कर किया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी विरोध किया लेकिन मेयर व भाजपा के कुछ पार्षदों के कहने पर एजेंडा पास कर दिया गया। बता दें कि सेक्टर-4 के एक पार्क में स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने गोल्फ प्रैक्टिस एरिया बना लिया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने 18 अक्तूबर को तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed