फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold Smuggling Via Air Transport on International airport chandigarh

हवाई जहाज के जरिए सोना लाओगे तो कस्टम से बचकर कहां जाओगे, संभल जाओ अभी

Mon, 06 Aug 2018 03:46 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Aug 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Gold Smuggling Via Air Transport on International airport chandigarh
सोना तस्करी
कस्टम डिपार्टमेंट को चकमा देकर एयरपोर्ट से सोना पार करवाने का प्रयास किया तो धरे ही जाएंगे। कारण है कि कस्टम के सूत्र चंडीगढ़ से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक फैले हैं। कस्टम को सोने का पता उसी समय लग जाता है जैसे ही उसे खरीदा जाता है। वहीं से कस्टम का जंजाल आपके पीछे होता है। फिर चाहे आप अपने शरीर में छिपाकर सोना लाएं या प्रेस के भीतर या फिर बेल्ट में जड़कर।
विज्ञापन


कस्टम की स्कैनिंग में आपका धरा जाना तय है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोने की तस्करी को लेकर कस्टम विभाग की एक हाल ही में हुई एक बैठक में सोना लाने के तरीकों और उसको पकड़ने को लेकर चर्चा की गई। एक सूत्र के अनुसार इस बैठक में बाकायदा प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली सोने की स्मगलिंग को लेकर पूरी जानकारी कस्टम के अधिकारियों और सीआईएसएफ स्टाफ को दी गई। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपकरण बढ़ाने की भी बात की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोने के तस्कर रोजाना नए तरीके खोज रहे हैं। पहले शरीर में छिपाकर सोना लाने का प्रयास किया जाता था। अब तस्कर सोना लाने का अलग तरीके से प्रयास कर रहे हैं। जुलाई में पकड़े गए तस्करों ने नया तरीके इजाद किया है। कस्टम विभाग के अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि प्रेस के अंदर सिल्वर कोटेड रूप में, हैंड बैग में, थैली बनाकर तस्करी का प्रयास कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर बेहतरीन सुरक्षा उपकरणों के कारण वे यहां पर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तरीके हुए हैं इजाद
महिला लाई बैग के अंदर सिलकर थी सोना
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 जुलाई को दुबई से आने वाली दिल्ली की रहने वाली जीनत खातून को कस्टम ने 35.50 लाख रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार किया था। महिला बैग में सोने की स्ट्रिप पर चांदी का पानी चढ़ाकर लाई थी। महिला ने तीसरे बैग में उसकी तली में सिलाई कर रखा था। सिलाई खुलने पर बैग से चांदी की पानी चढ़ी चार गोल्ड स्ट्रिप बरामद हुईं।

सात किलो सोना प्रेस में छिपाया था
3 जुलाई को दुबई से आने वाले अमनदीप सिंह के पास से सात किलोग्राम सोना बरामद कर लिया गया था। सोने की कीमत 2.10 करोड़ रुपये थी। सोना दो प्रेस के अंदर छिपाकर लाया गया था। हर प्रेस में गोल्ड को सिल्वर कोटेड करके रखा गया था। डायरेक्टारेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग की थी। बठिंडा निवासी अमनदीप सिंह ने पूछताछ में बताया था कि यह सोना उसने किसी अज्ञात व्यक्ति को एयरपोर्ट के बाहर देना था। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने के बाद आरोपी गिरफ्तार हो गया था।


हैंड बैग में चिपका कर लाया था सोना
7 जुलाई को बैंकाक की फ्लाइट से आने वाले अमृतसर निवासी आरोपी अनिल कुमार को कस्टम डिपार्टमेंट की टीम ने गिरफ्तार किया था। वह हैंड बैग में सोने को छिपाकर लाया था। हैंड बैग में सोने को बैग के अंदर टेप से चिपकाया गया था। लेकिन मशीन के सामने यह स्कैन हो गया। उसने बताया कि सोना अज्ञात आदमी को देना था। वहीं, 3 अगस्त को शारजाह की फ्लाइट में 1.49 किलोग्राम सोने के साथ नागपुर निवासी हीरा चंद चुटानी को पकड़ा था। वह कमर पर थैली में बांधकर सोना लाए थे। उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed