फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goes apply on electric unit in Chandigarh

फैसलाः पंजाब की तर्ज में चंडीगढ़ में भी अब बिजली की हर यूनिट में लगेगा गो सेस

Wed, 27 Jun 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Goes apply on electric unit in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब की तर्ज पर सिटी ब्यूटीफुल में गो सेस लगाने की तैयारी चल रही है। यह नए दो व चारपहिया वाहन खरीदने के साथ-साथ, सभी तरह की शराब और बिजली के बिल पर भी लगेगा। प्रस्ताव के अनुसार बिजली की हर यूनिट पर दो पैसे गो सेस लगाया जाएगा। शहर में इस समय 2.16 लाख बिजली के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


29 जून को नगर निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव चर्चा के लिए आएगा। इस दौरान निगम की आय के साधन बढ़ाने पर आए सुझावों पर भी चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने वाले सभी पार्षदों को वित्तीय हालत सुधारने के लिए अपने सुझाव लेकर आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जो गो सेस लगाने का प्रस्ताव बनाया है, उसमें पंजाब के उन जिलों की भी जानकारी दी गई है, जहां पर यह सेस लगाया गया है। इस समय शहर में नगर निगम की ओर से दो गोशालाएं अलग-अलग एनजीओ को दी गई हैं। 29 जून को होने वाली बैठक में मलोया की गोशाला को एनजीओ को रखरखाव के लिए देने का प्रस्ताव भी पास होने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस-किस पर कितना सेस लगाने का है प्रस्ताव
आइटम    सेस (रुपये में )
नया चार पहिया खरीदने पर 500
दोपहिया वाहन    200
देसी शराब    5 रुपये प्रति बोतल
व्हिस्की    10 रुपये बोतल
बीयर    5 रुपये प्रति बोतल
 

कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने कहा, आय के साधन बढ़ाने के नाम पर शहरवासियों पर नए-नए टैक्स लगाने की साजिश है। यह गलत है। इस प्रस्ताव का मैं और पार्टी के पार्षद विरोध करेंगे। केंद्र सरकार से अतिरिक्त ग्रांट लाने में भाजपा पूरी तरह से फेल रही है।



कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना  होगा


पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी करवाना महंगा हो जाएगा। नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव भी सदन की बैठक में चर्चा के लिए आ रहा है। इस समय शहर में 16 हजार पेट डाग्स हैं। अभी पेट डॉग रजिस्ट्रेशन फीस दो सौ रुपये है, जिसे एक हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा बैठक में मनीमाजरा के गोबिंदपुरा एरिया में हर किसी पर डेवलेपमेंट चार्जिस भी लगाने का प्रस्ताव पास होने केलिए आ रहा है। 

पंजाब म्युनिसिपल एक्ट में होगा संशोधन


समय के अनुसार अब नगर निगम चाहता है कि जो यहां पर पंजाब म्युनिसिपल एक्ट लागू हो रहा है, उसमें संशोधन किया जाए। इन संशोधनों पर शहरवासियों की आपत्तियां और सुझाव भी मांगे जाएंगे। यह प्रस्ताव भी सदन की बैठक में चर्चा के लिए आ रहा है।



हर इमारत को लेनी होगी एनओसी


सदन की बैठक में यह प्रस्ताव भी आ रहा है कि शहर की हर इमारत को नगर निगम के फायर विभाग से एनओसी लेनी होगी। इस एनओसी के बदले में शुल्क भी अदा करना होगा। इसके साथ ही सेक्टर-41 की एसी फिश मार्केट की दुकानों को किस तरह से नीलाम किया जाए, यह प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed