फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH 32 will be first e hospital of region

जीएमसीएच 32 होगा रीजन का पहला ई-हास्पिटल

Sun, 17 Jan 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
GMCH 32 will be first e hospital of region

गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल्स (जीएमसीएच) सेक्टर 32 अगले कुछ दिनों के भीतर रीजन का पहला ई हास्पिटल बनने जा रहा है। इसमें मरीजों का रजिस्ट्रेशन, डाक्टरों का अप्वाइंटमेंट, लैब रिपोर्ट, फीस, ब्लड, दवाइयां सहित सभी जरूरी सुविधाओं का विकल्प आनलाइन भी मौजूद रहेगा।

विज्ञापन


इससे मरीजों का समय बचेगा और घर बैठे ही सब काम कर सकेंगे। दावा है कि इससे पहले रीजन के किसी हास्पिटल में ऐसी सुविधा नहीं है। पीजीआई ने कुछ सुविधाएं शुरू की हैं, लेकिन वह जीएमसीएच 32 के स्तर की नहीं है।
विज्ञापन


जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर अतुल सचदेवा ने बताया कि संस्थान की ओर से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कुछ कंप्यूटरों के आने का इंतजार है। उसके बाद सभी सुविधाओं को लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डाक्टर एक घंटे में तीन अप्वाइंटमेंट

पूरे उत्तर भारत में जीएमसीएच 32 ऐसा पहला हास्पिटल है, जिसने मरीजों के रजिस्ट्रेशन के साथ डाक्टरों का अप्वाइंटमेंट आनलाइन मिल रहा है। डाक्टरों के अप्वाइंटमेंट की सुविधा सिर्फ जीएमसीएच 32 में है। शुरुआत में एक डाक्टर एक घंटे में सिर्फ दो आनलाइन अप्वाइंटमेंट के मरीजों को देखते थे।

पब्लिक डिमांड पर अब दो से तीन कर दिया गया है। यानी कि यदि डाक्टर नौ से 12 बजे तक बैठते हैं तो हर एक घंटे वे तीन आनलाइन वाले मरीजों को देखेंगे बाकी अन्य मरीजों को। कोई भी मरीज जीएमसीएच 32 की वेबसाइट http://gmch.gov.in/ पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन के कॉलम में जाकर रजिस्ट्रेशन व अप्वाइंटमेंट ले सकता है।

डेबिट कार्ड की सुविधा भी देगा हास्पिटल
हास्पिटल की ओर से बताया गया है कि हास्पिटल की ओर से डेबिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी। इसमें हास्पिटल की फीस आनलाइन जमा करने की सुविधा होगी। इस सुविधा के तहत जब मरीज का रजिस्ट्रेशन होगा, तभी उसे एक कार्ड इश्यू कर दिया जाएगा। यह कार्ड बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह होगा।

कार्ड के लिए स्पेशल मशीने इंस्टाल होंगी, जो अलग-अलग बिल्डिंग में लगेंगी। मरीज को जब भी कोई फीस जमा करनी होगी तो वह लाइन में न खड़ा होकर सीधे मशीन में स्वीप करेगा और उसकी फीस जमा हो जाएगी। केंद्र सरकार हेल्थ कार्ड लांच करने की तैयारी कर रही है। जब हेल्थ कार्ड लांच होगा तो उसे अपग्रेड कर दिया जाएगा।


प्रोफेसर अतुल सचदेवा, डायरेक्टर प्रिंसिपल जीएमसीएच 32 ने बताया कि काम लगभग पूरा हो चुका है। कंप्यूटर का आर्डर दे दिया गया है। करीब सवा महीने और लगेगा। सरकारी हास्पिटलों की बात करें इतनी सारी सुविधाएं किसी दूसरे हास्पिटल में नहीं होंगी। इसलिए कह सकते हैं कि रीजन का पहला ई-हासिपटल जीएमसीएच 32 होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed