फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gmada plots draw related important news

रिहायशी प्लॉट्स के ड्रा से जुड़ी अहम खबर

Fri, 13 Mar 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 13 Mar 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
gmada plots draw related important news

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) गेटवे सिटी के प्लॉटों का ड्रॉ 19 मार्च को निकालेगा। ड्रॉ में शामिल होने वाले नामों की सूची गमाडा ने फाइनल कर दी है। इसे गमाडा बिल्डिंग के नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, गमाडा ने साफ किया है कि सूची संबंधी किसी को कोई ऐतराज हो तो वह 16 मार्च तक पुडा भवन में आकर जमा करवा सकता है। ऐतराज पुडा भवन की सिंगल विंडो पर भी जमा करवाए जा सकते हैं। तय तिथि के बाद आने वाले ऐतराजों पर गमाडा द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा ने सेक्टर-118-119 के लिए में गेटवे सिटी नाम से रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली थी। स्कीम में 417 विभिन्न साइज के रिहायशी प्लॉट शामिल थे। स्कीम में पांच हजार के करीब लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा ने मौसम में आ रहे बदलाव व लोगों की सुविधा को देखते हुए सेक्टर-70 में ड्रॉ निकालने की व्यवस्था की है। वहीं, गमाडा अधिकारियों ने साफ किया है कि ड्रॉ बॉक्स में पर्चियां डालने से पहले लोगों से चेकिंग करवाई जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियो व स्टिल फोटोग्राफी करवाई जाएगी।

इसके अलावा सरकार के ऑब्जर्वर भी ड्रॉ में मौजूद रहेंगे। ड्रॉ के विजेताओं के नाम वेबसाइट पर भी डाले जाएंगे। ताकि कहीं भी रहने वाले अपने रिजल्ट के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर पाएं।
 
इनको नहीं मिलेगा रिजर्व कैटेगरी का फायदा
गमाडा ने साफ किया है कि जिन आवेदकों ने फार्म के कॉलम में जिस कैटेगरी का जिक्र किया है, परंतु वह स्कीम की रिजर्व कैटेगरी के अंदर नहीं आते हैं। उन्हें जनरल कैटेगरी में मंजूर किया जाएगा। या फिर उस साइज के प्लॉट के खिलाफ रिजर्व कैटेगरी में अप्लाई किया है।


ऐसे को जनरल कैटेगरी में माना जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य रिजर्व श्रेणियों में भी लोगों के दस्तावेजों में समस्या आई है। ऐसे लोगों को 16 मार्च तक गमाडा से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed