{"_id":"5d579ae28ebc3e89b33fb941","slug":"girl-died-at-sukhna-lake-due-to-electricity-from-sky","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सुखना लेक पर घूमने आई युवती की बिजली गिरने से मौत, बाल-बाल बचीं सहेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर घूमने आई युवती की बिजली गिरने से मौत, बाल-बाल बचीं सहेलियां
Sat, 17 Aug 2019 11:42 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से लड़की की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सहेलियों के साथ सुखना लेक पर घूमने आई युवती की बिजली गिरने से मौत हो गई। युवती का सिर और पीठ बुरी तरह झुलस गई। बिजली गिरने से पेड़ की डालियां तो टूटी ही, जमीन में गड्ढा हो गया। पुलिस ने युवती को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका की पहचान डेराबस्सी के शांति भवन के सामने निवासी तमन्ना (19) के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना वीरवार दोपहर करीब 3.45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सुखना लेक पर युवती पर आसमानी बिजली गिरी है। पीसीआर समेत लेक चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि तमन्ना लेक पर सहेलियों के साथ घूमने आई थी। घटना में युवतियां बाल बाल बच गईं।
छुट्टी होने के चलते सहेलियों के साथ लेक घूमने आई थी
तमन्ना के भाई काजिम (18) ने बताया कि वह लोग मूलरूप से बदायूं के बाला किशनपुर (यूपी) के रहने वाले हैं। कुछ साल पहले डेराबस्सी शिफ्ट हो गए। तमन्ना प्राइवेट जॉब करती थी। 15 अगस्त और रक्षाबंधन के चलते उसकी ऑफिस से छुट्टी थी, इसलिए आरती, ज्योति व एक अन्य सहेली के साथ सुबह करीब 10 बजे सुखना लेक घूमने आई थी।

भाई बहनों में सबसे बड़ी तमन्ना
तमन्ना अपने भाई काजिम (18), नाजिम (7) फरीन (2), पिता जलाउद्दीन और मां के साथ रहती थी। वह घर में भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता मजदूरी करते हैं। उसकी मौत की खबर सुनकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि तमन्ना उनके बीच नहीं रही। शुक्रवार को जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
रोजाना के मुकाबले सुखना पर ज्यादा थी भीड़
15 अगस्त और रक्षाबंधन की छुट्टियों के वजह से रोजाना के मुकाबले सुखना लेक पर ज्यादा भीड़ थी। उस दिन लोग दूर दराज से लेक पर घूमने आए थे। बताया गया कि बिजली की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि वहां पर सभी सहम गए। इसके थोड़ी देर बाद लोगों को पता चला कि तमन्ना इसकी चपेट में आ गई है।