{"_id":"5d8ba9b68ebc3e93ad104d96","slug":"girl-created-ruckus-after-asked-for-fare-of-auto-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः ऑटो चालक ने किराया मांगा तो लेडी ने कपड़े फाड़ किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः ऑटो चालक ने किराया मांगा तो लेडी ने कपड़े फाड़ किया हंगामा
Thu, 26 Sep 2019 12:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चौक के नजदीक ऑटो चालक के किराया मांगने पर एक महिला से अपना कपड़ा फाड़ते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव भी किया, लेकिन वह चुप होने के बजाय और भड़क गई। पुलिस पीसीआर के पहुंचने पर मामला किसी तरह शांत हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार दोपहर के समय महिला ऑटो से पीजीआई पहुंची। ऑटो से उतरने के बाद बिना किराए दिए जाने लगती है। चालक रोककर किराया मांगता है, लेकिन वह ऑटो चालक को किराया देने की बजाय उससे उलझ पड़ती है। इसके बाद दोनों में नोकझोंक शुरू हो जाती है और फिर मामला इस कदर बिगड़ गया कि उसने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जब लोगों ने शांत कराने की कोशिश की तो मामला और ज्यादा गंभीर हो गया। महिला ने अपने कपड़े फाड़ ऑटो चालक पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। इससे वहां ट्रैफिक जाम लगने लगा। इसी दौरान वहां पुलिस पीसीआर की गाड़ी पहुंची तो मामला किसी तरह शांत हुआ। इस हंगामे की वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सारा दिन सोशल मीडिया पर वायरल रहा। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस संबंध किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन