फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ghan Ghanghan Ghanghor... tied to ancient art center

घन घनाघन घनघोर... से प्राचीन कला केंद्र में बांधा समा

Sat, 21 Aug 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ghan Ghanghan Ghanghor... tied to ancient art center
प्राचीन कला केन्द्र में कार्यक्रम अमृत महोत्सव के दौरान अपनी प्रस्तुति देते डॉ. निवेदिता सिंह।
चंडीगढ़। प्राचीन कला केंद्र की ओर से शुक्रवार शाम को संगीत महोत्सव के पांचवें दिन आयोजित कार्यक्रम में शास्त्रीय गायिका डॉ. निवेदिता सिंह ने समा बांधा। डॉ. निवेदिता ने कार्यक्रम की शुरुआत राग मेघ से की।
विज्ञापन

इन्होंने आलाप के बाद विलम्बित ख्याल तीन ताल से सजी बंदिश ए बरखा ऋ तु पेश की। द्रुत तीन ताल में निबद्ध रचना घन घनाघन घनघोर... से सभागार को संगीतमय बनाया। इसके उपरांत एक ताल में मौसम अनुरूप ए ऋ तु बरसन की पेश की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने राग देस में रचना पेश कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

डॉ. निवेदिता के साथ तबले पर जयदेव और हारमोनियम पर सीमा कौर ने संगत की। डॉ. निवेदिता ने संगीत की शिक्षा प्रो. तारा सिंह से प्राप्त की। इसके बाद प्रोफेसर अजीतपाल सिंह और पंडित गणेश प्रसाद शर्मा से भी संगीत की बारीकियां सीखीं। वह पटियाला यूनिवर्सिटी में संगीत और गायन के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। केंद्र की ओर से ऑफलाइन कार्यक्रम के साथ इसे सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed