फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   General election in Britain today 20 candidates of punjab origin

यूके में संसदीय चुनाव आज: पंजाब मूल के 20 से अधिक उम्मीदवारों पर टिकीं सभी की नजरें, 10 लाख वोटर भी

Thu, 04 Jul 2024 08:32 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 08:32 AM IST
सार

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर के बीच मुकाबला है। इलिंग साउथहॉल सीट पर बड़ी संख्या में पंजाब मूल के मतदाता हैं। यही वजह है कि इस सीट से भारतीय मूल के दो उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं, जिनमें संगीत कौर और जोगिंदर सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन
General election in Britain today 20 candidates of punjab origin
ब्रिटेन में चुनाव आज - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन में आज यानी 4 जुलाई को आम चुनाव है। इस बीच सबकी नजर पंजाब मूल के वोटरों पर है, जिनकी संख्या 10 लाख से अधिक है। तमाम पार्टियों ने पंजाब मूल के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनकी संख्या 20 से अधिक है। हालांकि, इस बार लगातार चुनाव जीतते आ रहे लेबर पार्टी के सांसद वरिंदर शर्मा मैदान से हट गए हैं। वह जालंधर के रहने वाले हैं और लंबे समय से यूके में बसे हुए हैं।
विज्ञापन


2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। इनमें से कई इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के आलोक शर्मा और लेबर पार्टी के विरेंद्र शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
इस बार चुनाव में खास बात यह है कि सिख नेटवर्क की तरफ से तीसरा सिख चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस बार पहले पगड़ीधारी सिख तनमनजीत सिंह ढेसी दोबारा लड़ रहे हैं, जबकि पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर गिल भी लेबर पार्टी की तरफ से बर्मिंघम से उम्मीदवार हैं। जसबीर सिंह अठवाल एल्फोर्ड साउथ, सतवीर कौर साउथ हैम्पटन, हरप्रीत कौर उप्पल हडर्सफील्ड, वरिंदर सिंह जस वोल्वर हैम्पटन पश्चिम, बागी शंकर डर्बी दक्षिणी, डॉ. जीवन सिंह संधर लॉफबोरो से, कीर्थ वोल्टन उत्तर पूर्वी, टोनी सिंह गिल राय स्लिप नाॅरवुड पिननिर से, पवित्र कौर मान विंडसर सीट से, डॉ. गुरप्रीत कौर पड्डा वेवीने वैली, सोनिया कुमार भोगल डडली से, गुरिंदर सिंह जोशन स्मेदिक से लेबर पार्टी के उम्मीदवार हैं। सीमा मल्होत्रा भी तीसरी बार मैदान से हैं। वर्कर्स पार्टी से दर्शन सिंह आजाद, अमृतपाल सिंह मान, प्रभदीप सिंह भी चुनाव मैदान में अलग अलग पार्टियों से हैं। साउथ हाॅल से संगीत कौर भेल,  जोगिंदर सिंह आजाद उम्मीदवार हैं। अश्ववीर सिंह संघा भी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed