फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   geeta phogat speaks on haryana govt veil ad controversy

मैग्जीन में सरकार के विवादित विज्ञापन पर भड़कीं 'दंगल गर्ल', बोलीं- बहुत गलत है

Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
geeta phogat speaks on haryana govt veil ad controversy
सरकार ने मैगजीन में छाप दिया विवादित विज्ञापन
हरियाणा सरकार की मैग्जीन में छपे विवादित विज्ञापन पर 'दंगल गर्ल' भड़क गईं और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बहुत कुछ कहा। इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट ने कहा कि हमने ऐसे गांव से निकलकर प्रदेश का नाम दुनिया भर में रोशन किया, जहां बेटियों को घूंघट में घर की चारदिवारी में बंद करके रखा जाता है।
विज्ञापन


यहां तक कि उन्हें स्कूल जाने की इजाजत भी नहीं होती। हमारे पिता ने समाज के उन बंधनों को तोड़ते हुए हम बहनों को घर से बाहर निकाला और यहां तक पहुंचाया। गीता फोगाट ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं पर्दे में रहने वाली नहीं है। आज की लड़कियां अपना हक चाहती हैं और वह न मिले तो उसके लिए लड़ना भी जानती हैं।
विज्ञापन


आज दुनिया बहुत आगे निकल चुकी है और उसके साथ लड़कियां भी आगे निकल चुकी हैं। ऐसे में सरकार का यह विज्ञापन हमारे पिता की और हमारी मेहनत पर पानी फेरता है। सरकार को ऐसे विज्ञापन नहीं छापने चाहिएं, यह बिल्कुल गलत है और विकास की बात करने वालों की सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने पेश की अपनी सफाई

geeta phogat speaks on haryana govt veil ad controversy
सरकार ने मैगजीन में छाप दिया विवादित विज्ञापन
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने अपनी कृषि संवाद पत्रिका में विवादित विज्ञापन छाप दिया है। इस विज्ञापन में एक महिला की तस्वीर छपी है। महिला ने घूंघट निकाल रखा है और वह सिर पर चारा रखकर ले जा रही है। इस तस्वीर को कैप्शन दिया गया- 'घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान'।

इस पर जमकर विवाद हो रहा है। वहीं बवाल के बाद अब सरकार के प्रवक्ता जवाहर यादव सफाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह विज्ञापन बिना जांच पड़ताल के छाप दिया गया है। सरकार भी इसकी निंदा करती है और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

खेल मंत्री अनिल विज ने भी कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। घूंघट रखना जरूरी नहीं है और हम इसे प्रोत्साहन नहीं देते। हालांकि एक सच ये भी है कि प्रदेश में कई जगहों पर घूंघट का रिवाज चलन में है, और उस पर भी ऐतराज नहीं कर सकते। बावजूद इसके सरकार देखेगी कि यह विज्ञापन किस संदर्भ में छापा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और सुरजेवाला ने उठाए सवाल

geeta phogat speaks on haryana govt veil ad controversy
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
सवाल उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि यह कैप्शन भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच को दिखाता है, जबकि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें भी करती है।

मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि इसी हरियाणा की फोगाट बहनों ने इंटरनेशनल लेवल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसी राज्य की बेटी मानुषी छिल्लर हाल ही में मिस इंडिया 2017 बनी है। इसी राज्य की बेटी कल्पना चावला अंतरिक्ष तक पहुंच गई।

दरअसल, हरियाणा देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी कम है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, राज्य में 1000 पुरुषों पर सिर्फ 879 महिलाएं हैं। ऐसे में सरकार के इस विज्ञापन ने विवाद खड़ा कर दिया। विपक्ष का कहना है कि राज्य में वैसे ही महिलाओं की दशा खराब है और सरकार ऐसे विज्ञापनों के जरिए घूंघट जैसी कुरीति को बढ़ावा दे रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed