फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   geeta phogat, babita phogat, sakshi malik and yogeshwar dutt not playing in asian championship

एशियन चैम्पियनशिप को झटका, न 'दंगल गर्ल्स' खेलेंगी और न 'रियो गर्ल', जानिए क्यों

Sat, 01 Apr 2017 09:15 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 01 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
geeta phogat, babita phogat, sakshi malik and yogeshwar dutt not playing in asian championship
पहलवान विनेश फौगाट
मई में दिल्ली में होने वाली एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप को बड़ा झटका लगा है। इसमें न तो 'दंगल गर्ल्स' खेलेंगी और न ही 'रियो गर्ल' हिस्सा लेगी। वहीं, ओलंपिक के दो बार पदक विजेता सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त भी एशियन चैंपियनशिप में देश की ओर से इस बार खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
विज्ञापन


सोनीपत साई सेंटर में एशियन चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में कोई स्टार खिलाड़ी नहीं पहुंचा, जबकि लखनऊ में शुक्रवार को होने वाले महिला पहलवानों के ट्रायल से गीता और बबीता के साथ ही साक्षी ने भी किनारा कर लिया है। इस तरह दिल्ली में मई में होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कोई भी ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान खेलता हुआ दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन


विनेश फौगाट लेंगी ट्रायल में हिस्सा
एशियन चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का ट्रायल हुआ है, जिसमें सुशील कुमार व योगेश्वर दत्त ने हिस्सा नहीं लिया है। इसलिए वह एशियन चैंपियनशिप से दूर रहेंगे। वहीं, महिला पहलवानों के होने वाले ट्रायल में गीता, बबीता, साक्षी भी हिस्सा नहीं लेंगी और वे भी एशियन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। विनेश फौगाट जरूर एशियन चैंपियनशिप के लिए तैयार हैं। वह ट्रायल में हिस्सा लेंगी, जिसके बाद ही तय होगा कि वह उसमें खेल सकेंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके हुड्डा, उपाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ

शादी के कारण जताई असमर्थता

geeta phogat, babita phogat, sakshi malik and yogeshwar dutt not playing in asian championship
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
फौगाट बहनों ने कुछ समय पहले तक एशियन चैंपियनशिप में खेलने की बात कह रही थी, लेकिन ट्रायल से ठीक पहले दोनों ने एशियन चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला लिया है। इसलिए वे दोनों ट्रायल में हिस्सा नहीं लेंगी। इनके अलावा रियो ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने वाली अकेली महिला पहलवान साक्षी मलिक भी एशियन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी।

इसका एक बड़ा कारण भी माना जा रहा है कि अप्रैल के शुरुआत में साक्षी मलिक की शादी है और उसने कुश्ती संघ को शादी के कारण इस चैंपियनशिप में खेलने में असमर्थता जताई  है। देश के लिए सबसे बड़ा झटका देने वाली बात यह है कि ओलंपिक के दोनों पुरुष मेडलिस्ट पहलवानों सुशील कुमार और योगेश्वर भी एशियन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे।

इससे चैंपियनशिप में देश की चुनौती थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, क्योंकि यह दोनों ही पहलवान काफी अनुभवी हैं और तकनीक के साथ अपने अनुभव के दम पर भी यह देश को ओलंपिक में मेडल दिला चुके हैं। इससे माना जा रहा है कि सुशील कुमार डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। वहीं, योगेश्वर दत्त की कुछ समय पहले शादी होने के कारण व्यस्त चल रहे हैं और वह पुरानी चोटों से शायद अभी उबर नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed