{"_id":"579704104f1c1b687d21e8ac","slug":"garbage-plant-jp-company-daddumajra-nagar-nigam-chandigarh-chandigarh-garbage-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद खुला गारबेज प्लांट, डड्डूमाजरा के लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद खुला गारबेज प्लांट, डड्डूमाजरा के लोगों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा सड़क पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के आदेश पर सोमवार को 15 दिन बाद जेपी कंपनी ने डड्डूमाजरा स्थित गारबेज प्लांट फिर से खोल दिया है।
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता का कहना है कि सोमवार से जेपी कंपनी ने कूड़ा प्रोसेस करने के लिए प्लांट शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार पहले की तरह सोमवार को शहर का पूरा कूड़ा प्रोसेस हुआ है।
मालूम हो कि टिपिंग फीस की मांग को लेकर जेपी कंपनी ने 11 जुलाई को प्लांट बंद कर दिया था। हिमाचल से आने वाला कूड़ा भी कंपनी ने लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद चंडीगढ़ नगर निगम ने एनजीटी में अपील दायर की थी जिस पर एनजीटी ने कंपनी को 27 जुलाई तक प्लांट खोलने के निर्देश दिए थे।
डंपिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से परेशान थे लोग
प्लांट बंद होने से शहर का 350 टन का कूड़ा सीधा डंपिंग ग्राउंड में जा रहा था, जिस कारण डड्डूमाजरा समेत शहर में दुर्गंध की दिक्कत भी बढ़ गई थी। रविवार को डड्डूमाजरा के लोगों ने दलित रक्षा दल के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए रोड भी जाम किया था।
विज्ञापन
कूडे से बिजली बनाने वाली कंपनियों से मांगा प्रपोजल
नगर निगम की कूड़े से बिजली बनाने की भी योजना है, लेकिन इस प्लांट को लगने में अभी एक साल लग जाएगा। नगर निगम ने प्लांट लगाने वाली कंपनियों से उनका प्रपोजल मांग लिया है।