{"_id":"c0cc1613e2be79532db61c6d091ace9f","slug":"garbage-man-beaten-violently-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फेंकने से रोका, सफाई कर्मी को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फेंकने से रोका, सफाई कर्मी को बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-चार में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मामूली बात पर एक कोठी वाले ने एक सफाई मुलाजिम को पीट दिया, जिसे गंभीर हालत में फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
जबकि कोठी का मालिक मौके से भागने में कामयाब रहा है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसी सिटी-एक आलम विजय सिंह, पार्षद गुरमुख सिंह सोहल व थाना फेज-एक के एसएचओ सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को बड़ी मुश्किल से शांत किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि आरोपी पर जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सफाई मुलाजिम शांत हुए।
हालांकि देर शाम कोठी मालिक के खिलाफ निगम की तरफ से शिकायत दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, फेज-चार में सफाई मुलाजिम राकेश व अन्य काम कर रहे थे।
जब वे पांच सौ नंबर वाले मकानों की लाइन में काम कर रहे थे। जैसे ही वे एक निर्माणधीन मकान के बाहर पहुंचे। तो उन्होंने सफाई कर मकान मालिक को कहा कि उन्होंने अब गली में सफाई कर दी।
विज्ञापन
दोबारा गली में गंदगी मत फैलाना। राकेश के मुताबिक इतना सुनते ही मकान मालिक भड़क गया। उसने उसे कहा कि तू डीसी लगा हुआ है। जो मैं तेरी बात मानूंगा।
इसके बाद वह अपने घर से बाहर निकल आया। काफी देर तक वह उनसे व उनके साथियों से उलझता रहा। आखिर वह अपने घर से रॉड लेकर आया और उसके सिर पर मार दी।
रॉड के लगते ही वह गंभीर रूप घायल हो गया। इसके बाद उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जबकि उसके अन्य साथी घटना स्थल पर जुट गए। साथ ही आरोपी को पकड़ने की मांग पर अड़ गए।
इसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने सारे मामले को गंभीरता से सुना। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।