{"_id":"6361759ea9252738b168d99f","slug":"gangster-deepak-tinu-on-eight-day-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa News: पुलिस को मिला दीपक टीनू का आठ दिन का रिमांड, प्रितपाल के सामने हो सकती पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mansa News: पुलिस को मिला दीपक टीनू का आठ दिन का रिमांड, प्रितपाल के सामने हो सकती पूछताछ
Wed, 02 Nov 2022 01:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:09 AM IST
सार
एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि दीपक टीनू का अदालत से पुलिस को आठ दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी शामिल पाया गया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर दीपक टीनू
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू को मानसा की अदालत ने आठ दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मानसा पुलिस पता लगाएगी कि दीपक टीनू पुलिस की मिलीभगत के साथ फरार हुआ या प्रितपाल सिंह को उसकी सरकारी रिहाइश से चकमा देकर निकला था। टीनू को सोमवार को मानसा पुलिस दिल्ली से लेकर आई।
विज्ञापन
पुलिस प्रितपाल सिंह व दीपक टीनू से आमने सामने बैठा कर भी पूछताछ कर सकती है। इस पूरे मामले में टीनू ने प्रितपाल सिंह को किस तरह अपनी बातों में फंसाया, यह जाने की कोशिश पुलिस करेगी। मानसा पुलिस के लिए यह सब कुछ पहेली बना हुआ है। हालांकि टीनू के पकड़े अन्य साथियों के खुलासे के बाद प्रितपाल सिंह की क्लबों में बनी वीडियो भी वायरल हुई है।
विज्ञापन
अगर टीनू प्रितपाल की मिलीभगत से फरार हुआ तो इसके पीछे पूरी कहानी क्या हो सकती है, टीनू से मानसा पुलिस यह भी पता करेगी। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि दीपक टीनू का अदालत से पुलिस को आठ दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी शामिल पाया गया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन