फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Deepak Tinu female friend used to live in Zirakpur of Mohali

Punjab: जीरकपुर में रहती थी टीनू की महिला मित्र, पेशे से मेकअप आर्टिस्ट, भागने की रणनीति में थी शामिल

Mon, 10 Oct 2022 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 08:32 PM IST
सार

मानसा का पूर्व सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह आरोपी टीनू को सीआईए स्टाफ से अपने फ्लैट पर लेकर गया था। जहां पर पहले से ही प्लानिंग के मुताबिक उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। इसके बाद गैंगस्टर और वे दोनों मौका पाकर कार में फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Gangster Deepak Tinu female friend used to live in Zirakpur of Mohali
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर दीपक टीनू को पुलिस कस्टडी से फिल्मी स्टाइल में भगाने की सारी रणनीति में मुंबई से गिरफ्तार की गई उसकी महिला मित्र शामिल थी। रणनीति को कामयाब बनाने के लिए वह काफी समय से टीनू के साथ जुटी हुई थी। दोनों फोन पर लगातार संपर्क में रहते थे। कस्टडी से भागने के लिए कार से लेकर अन्य सारे इंतजाम भी गिरफ्तार महिला मित्र ने खुद किए थे, जबकि टीनू ने सीआईए इंचार्ज को साधा था। 

विज्ञापन


सोमवार को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि गिरफ्तार युवती से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। टीनू की महिला मित्र और सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह एक-दूसरे को कितना जानते हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक टीनू की महिला दोस्त पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है। वह जीरकपुर के एक फ्लैट में काफी समय में रह रही थी। मानसा का पूर्व सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह आरोपी टीनू को सीआईए स्टाफ से अपने फ्लैट पर लेकर गया था। जहां पर पहले से ही प्लानिंग के मुताबिक उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। इसके बाद गैंगस्टर और वे दोनों मौका पाकर कार में फरार हो गए थे। उन्होंने जाते समय केवल उन्हीं रास्तों को चुना था, जहां से वह आसानी से निकल पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, पुलिस अब यह भी पता लगाने में लगी है कि आखिर वह भागने के बाद कहां ठहरे थे। किन लोगों ने उनकी मदद की थी। हालांकि आरोपी टीनू विदेश भाग गया है या अभी तक अपने देश में ही है, इस संबंधी पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वहीं, सूत्रों के अनुसार आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश पहुंच गया है। पुलिस की कोशिश यही है कि किसी तरह उसका पता लगाया जाए। 

दामन दागदार फिर भी दी थी अहम जिम्मेदारी
सूत्रों से पता चला है कि प्रितपाल सिंह पर भी शुरू से ही गंभीर आरोप लगते रहे हैं। यहां तक कि कुछ मामले उच्च अदालत तक भी पहुंचे थे। अदालत ने तो यहां तक हिदायत दी थी कि इस व्यक्ति को कोई भी अहम जिम्मेदारी न सौंपी जाए। ऐसे में उसे सीआईए स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपने पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस के सीनियर अधिकारियों की माने तो उनके ध्यान में अभी तक यह मामला नहीं है। अगर ऐसी कोई बात है तो उसकी भी पड़ताल करवाई जाएगी।

रिमांड के बहाने चल रही थी रणनीति
टीनू ने जेल के अंदर से ही भागने की रणनीति बनाई थी। उसे चार जुलाई को तिहाड़ जेल से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इसके बाद उसका रिमांड शुरू हुआ। सूत्रों के मुताबिक इसी समय में टीनू ने सीआईए इंचार्ज से नजदीकी बढ़ाई थी। साथ ही उसे कई तरह के सपने दिखाए थे। इसी चक्कर में वह उसके प्रलोभन में आ गया। साथ ही उसके कहने के मुताबिक चलता रहा। पुलिस एक के बाद एक केस में उसे रिमांड में लेती रही। आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed