फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster cut wire of CCTV Camera in Jail

गैंगस्टर ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काटी

Mon, 27 Nov 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
Gangster cut wire of CCTV Camera in Jail
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
केंद्रीय जेल में साजिश के तहत एक गैंगस्टर ने सीसीटीवी कैमरे की तारें काट दी। जेल सुपरिंटेंडेंट दर्शन चंद की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि गैंगस्टर कृपाल सिंह ने कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी। उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट व अन्य आपराधिक करीब 15 मामले दर्ज हैं। गुरदेव सिंह ने कहा कि कृपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी कि किस मंशा से उसने सीसीटीवी कैमरे की तारें तोड़ी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेंट्रल जेल में गैंगस्टर (हवालाती) कृपाल सिंह बंद है। उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट व अन्य आपराधिक करीब 15 मामले दर्ज हैं। जेल में करीब नौ गैंगस्टर बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक जेल से गैंगस्टर कथित तौर पर भागने की योजना बना रहे हों, इसलिए कैमरों की तार काटी है। इस जेल से कई बार कैदियों के भागने की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed