फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape acused Irfan attempt suicide in court

गैंगरेप के आरोपी इरफान में पेट में कांच से 3-4 वार कर किया सुसाइड का प्रयास

Mon, 27 Nov 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Gangrape acused Irfan attempt suicide in court
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
21 वर्षीय युवती से गैंगरेप के आरोपी ऑटो चालक मोहम्मद इरफान ने सोमवार सुबह उस वक्त आत्महत्या का प्रयास किया, जब उसे बुडै़ल जेल की बैरक से जिला अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इरफान ने बैरक नंबर 10 से बाहर लाए जाने पर एक खिड़की से कांच तोड़कर उससे 3-4 बार पेट कट मारे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा लिया। जेल प्रशासन ने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे जीएमसीएच-32 ले जाया गया। वहीं सेक्टर-49 थाना पुलिस ने इरफान के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज कर लिया है।  देर रात समाचार लिखे जाने तक इरफान जीएमसीएच-32 की इमरजेंसी में भर्ती था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को इरफान को प्रोडक्शन वारंट पर जिला अदालत में पेश करना था। अदालत से सेक्टर-36 थाना पुलिस को आरोपी का रिमांड लेना था। सुबह जैसे ही सभी कैदियों को पेशी के लिए निकालने लगे तो इरफान को भी बैरक नंबर-10 से बाहर आने को कहा गया। इरफान जैसे ही बैरक नंबर-10 से बाहर आया तो उसने पास ही खिड़की पर लगे कांच को तोड़ा और कांच का टुकड़ा उठाकर पेट में 3-4 बार मार दिया। यह देख पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांच से इरफान के पेट और हाथ से खून बहने लगा। जेल प्रशासन ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही आरोपी को जीएमसीएच-32 ले जाया गया। वहां देर शाम तक उसका इलाज चल रहा था और वह इमरजेंसी में भर्ती था। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है, क्योंकि कांच से कट अंदर तक नहीं लगे हैं। देर रात तक वह इमेंरजेंसी में भर्ती था।
वहीं सेक्टर-49 थाना पुलिस ने जेल के डीएसपी अमनदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी इरफान के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास (धारा 309) करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

बुधवार को तीनों को किया जाएगा अदालत में पेश
सोमवार को इरफान को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जिला अदालत लाया जाना था, लेकिन उसके सुसाइड के प्रयास के कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां देर रात तक उसका इलाज चल रहा था। वहीं सेक्टर-36 थाना पुलिस की ओर से दोपहर में इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में इरफान, किस्मत अली उर्फ पोपू और मोहम्मद गरीब को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अर्जी दायर की।

पुलिस की ओर से दलील दी गई कि आरोपियों की शिनाख्त परेड (टीआईपी) के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के बाद सीधा जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस को उन्हें रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करनी हैं। इसके अलावा आरोपियों के मेडिकल, डीएनए टेस्ट और अन्य नमूने लेने हैं। वहीं उनसे अन्य आपराधिक मामलों को लेकर भी पूछताछ करनी है।

वहीं पुलिस ने अदालत को बताया कि इरफान के प्रोडक्शन वारंट की अर्जी पहले ही मंजूर हो गई थी, लेकिन उसके आत्महत्या के प्रयास के बाद उसे अदालत नहीं लाया जा सका। इसलिए पुलिस ने अब तीनों आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दायर की है। अदालत ने पुलिस की दलीलों के बाद अर्जी मंजूर करते हुए आरोपियों मोहम्मद इरफान, किस्मत अली उर्फ पोपू और मोहम्मद गरीब को बुधवार (29 नवंबर) को प्रोडक्शन वारंट पर पेश करने की अनुमति दी है।


सेक्टर-29 गैंगरेप और युवती की ऑटो से गिरकर मौत के मामले में करेगी पूछताछ
पिछले साल 13 दिसंबर को कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से गैंगरेप और इस साल 22 मार्च को ऑटो से गिरकर रजनी की मौत के मामले में पुलिस को आरोपियों से पूछताछ करनी है। पुलिस को शक है कि इन दोनों मामलों में आरोपियों के शामिल होने की पूरी-पूरी संभावना है। अब पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल करने के बाद पिछले साल युवती से हुए गैंगरेप के आरोपियों की शिनाख्त करा सकती है। युवती के शिनाख्त के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed