{"_id":"65a04dbf8aea130f940e23ba","slug":"gang-providing-bail-through-fake-surety-bonds-busted-five-arrested-chandigarh-news-c-16-sml1026-326868-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्जी श्योरिटी बांड से जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्जी श्योरिटी बांड से जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच दबोचे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने चंडीगढ़, मोहाली व अंबाला की अदालतों में फर्जी श्योरिटी बांड के आधार पर लोगों की जमानत करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर फर्जी श्योरिटी बांड में इस्तेमाल होने वाले जाली आधार, वोटर कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला के रहने वाले बाल कृष्ण उर्फ अमन (45), अरविंद कुमार (48), चंडीगढ़ सेक्टर-25 के रहने वाले नितिन (27), राजपुरा के रहने वाले राजन दास (55) व मोहाली के गांव हसनपुर के रहने वाले हनी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
क्या है मामला...पुलिस के अनुसार 15 नवंबर को सेक्टर-43 की जिला अदालत में कोर्ट नंबर-13 जेएमआईसी जयपाल सिंह के रीडर नरेंद्र सिंह सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अंबाला के रहने वाले बाल कृष्ण व सेक्टर-25 के रहने वाले नितिन ने सेक्टर-34 थाने में दर्ज लूटपाट के केस में कपिल की फर्जी श्योरिटी बांड के आधार पर जमानत करवाने के लिए जमा करवाया था। शिकायत के आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पड़ताल के दौरान सेक्टर-36 एसएचओ ओम प्रकाश की सुपरविजन में सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी इंचार्ज नवीन ने एक टीम का गठन कर छह जनवरी को अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया, फिर उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
फर्जी आधार कार्ड समेत जमीनों की जमाबंदी बरामद
पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 38 फर्जी आधार कार्ड, 14 वोटर कार्ड, अलग-अलग जमीनों की 8 जमाबंदी, 4 नंबरदार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी राजन से बार एसोसिएशन का एक फर्जी कार्ड, अरविंद से तीन फर्जी आधार कार्ड व एक फर्जी नंबरदार के अलावा हनी से भी एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन
25 हजार से 50 हजार तक लेते थे
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि अब तक वह 50 से ज्यादा आरोपियों की फर्जी श्योरिटी बांड के आधार पर जमानत करवा चुके हैं। वे एक आरोपी की जमानत करवाने पर 25 हजार से 50 हजार रुपये तक लेते थे और अदालत में फर्जी आधार कार्ड या फिर वोटर कार्ड लगाया जाता था।