फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fugitive husband accused of assaulting wife arrested

Chandigarh News: पत्नी से मारपीट का आरोपी भगोड़ा पति गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fugitive husband accused of assaulting wife arrested
मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पति।
चंडीगढ़। पुलिस के पीओ एवं समन सेल ने चंडीगढ़ जिला अदालत से एक आपराधिक मामले में भगोड़ा चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह न तो घर में राशन के पैसे देता था और न बच्चों की फीस भरता था। उसके खिलाफ महिला पुलिस थाना, सेक्टर 17 में 27 अक्तूबर, 2020 को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के पहचान सेक्टर 52 के कपिल नागपाल के रूप में हुई है। उसे अदालत ने बीते 12 जुलाई को भगोड़ा करार दिया था। उसकी पत्नी नीलम जसवाल के मुताबिक दिसंबर 2014 में उसकी आरोपी के साथ शादी हुई थी और शादी के बाद से ही उसका व्यवहार ठीक नहीं था। इसके चलते वर्ष 2017 में उसने अपने पति के खिलाफ एक शिकायत दी थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता होने पर इस शिकायत का निपटारा हो गया था। इसके बाद आरोपी पति दोबारा उसके साथ बुरा व्यवहार करने लग गया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर बुड़ैल जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed