{"_id":"6ab19ac7f2bbdac082042af4","slug":"promotion-for-eight-lecturers-they-will-take-charge-as-principals-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1129037-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आठ लेक्चररों की तरक्की, संभालेंगे प्रिंसिपल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आठ लेक्चररों की तरक्की, संभालेंगे प्रिंसिपल की कमान
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल कैडर के आठ लेक्चररों को प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत किया है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के बाद पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। सभी पदोन्नतियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पदोन्नत होने वालों में सीमा सूरी (भूगोल), अनुपमा भारद्वाज (अंग्रेजी), रेनू चंदा (मनोविज्ञान), साधना मेहता (अंग्रेजी), जगमोहन कौर (केमिस्ट्री), सुखबीर कौर (इतिहास), बलविंदर कौर (पॉलिटिकल साइंस) और नरेंद्र पाल (हिंदी) शामिल हैं।
आदेश के अनुसार सीमा सूरी की तैनाती जीएमएसएसएस-10, अनुपमा भारद्वाज की जीएमएसएसएस-16, रेनू चंदा की जीएमएसएसएस-40बी, साधना मेहता की जीएमएसएसएस मनीमाजरा, जगमोहन कौर की जीएमएसएसएस-35, सुखबीर कौर की जीएमएसएसएस-करसान, बलविंदर कौर की जीएमएसएसएस-37डी और नरेंद्र पाल की जीएमएसएसएस-32 में की गई है।
लेवल-12 का वेतन, एक साल की परिवीक्षा
प्रिंसिपल पद पर नियुक्ति 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत होगी। पदोन्नत अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। पदोन्नति स्वीकार नहीं करने पर नियमों के तहत भविष्य में पदोन्नति से वंचित किया जा सकता है। अयोग्य पाए जाने पर कर्मचारी को मूल पद पर वापस भेजा जा सकता है। पदोन्नति संबंधित न्यायिक मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी।