{"_id":"57040a244f1c1bd134c8148e","slug":"french-delegation-will-be-visited-sectors-before-smart-city-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रपोजल से पहले फ्रांसीसी डेलीगेशन करेगा सेक्टरों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रपोजल से पहले फ्रांसीसी डेलीगेशन करेगा सेक्टरों का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का प्रपोजल तैयार करने के लिए मंगलवार को यूटी गेस्ट हाउस में फ्रांस के डेलीगेशन और चंडीगढ़ प्रशासन केअधिकारियों केबीच बैठक हुई। बैठक में दौरान स्मार्टसिटी बनाने के बजट सहित कई मुद्दो पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
डीगढ़ प्रशासन केगृहसचिव एवं स्मार्ट सिटी मिशन के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल, स्मार्ट सिटी केनोडल ऑफिसर बी. पुरूषार्थ, स्मार्ट सिटी के को - नोडल ऑफिसर भूपेश चौधरी, सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार उपस्थित रहे। इस दौरान स्मार्ट सिटी की बजट की प्लानिंग और कामों को लेकर चर्चा हुई। फैसला किया गया कि स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार करने से पहले फ्रांस के डेलीगेशन की ओर से सेक्टरों का दौरा किया जाएगा। इस दौरे के बाद स्मार्ट सिटी केप्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, मीटिंग में शहर केट्रांसपोर्टेशन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
वहीं स्मार्ट सिटी के को- नोडल ऑफिसर भूपेश चौधरी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के प्रपोजल की तैयारी चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इसलिए तेजी से की जा रही है कि अगर प्रपोजल मंजूर हो गया तो शहर को तुरंत 300 करोड़ की ग्रांट जारी हो जाएगी। इस ग्रांट में 2016- 17 के 200 करोड़ और 2015 के 100 करोड़ शामिल हैं। स्मार्ट सिटी का पूरा प्रोजेक्ट 6200 करोड़ रुपये का होगा।
विज्ञापन