फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   French delegation will arrive in Chandigarh for preparation

फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेंगे चंडीगढ़

Wed, 13 Jan 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
French delegation will arrive in Chandigarh for preparation

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के दौरे से पहले बुधवार को फ्रांसिसी प्रोटोकोल मिशन डेलिगेशन तैयारियों का जायजा लेने चंडीगढ़ आ रहा है।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल सुरक्षा प्रबंधों को जानने के साथ प्रशासन के अधिकारियों से मीटिंग भी करेगा। प्रतिनिधिमंडल प्रशासन को अपनी जरूरतों से भी अवगत करवाएगा। बताया जा रहा है कि यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति ओलांद की सुरक्षा व्यवस्था को ही देखता है। इतना ही नहीं उन सभी स्थानों पर भी प्रतिनिधिमंडल जाएगा, जहां राष्ट्रपति को जाना है।
विज्ञापन


इनमें कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डन, गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी और टैगोर थियेटर शामिल हैं। इन सभी जगहों पर सुरक्षा और पूरे प्रोग्राम की जानकारी प्रोटोकाल मिशन डेलिगेशन लेगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति का काफिला जिस रूट से गुजरेगा, उस पूरे रूट का जायजा भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें राष्ट्रपति ओलांद 24 जनवरी को चंडीगढ़ आ रहे हैं। सिटी ब्यूटीफुल के निर्माता ली कार्बूजिए फ्रांस के ही नागरिक थे। इसलिए राष्ट्रपति ओलांद कार्बूजिए का वर्क खासतौर पर शहर का दौरा कर देखेंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी और ट्रांसपोर्ट के अहम प्रोजेक्ट का एमओयू भी राष्ट्रपति की मौजूदगी में साइन होगा। चंडीगढ़ प्रशासन राष्ट्रपति ओलांद के इस दौरे को खास बनाने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed