फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Treatment of Hepatitis-B will given in Hospitals of Punjab

अच्छी खबर: अब पंजाब में हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त होगा इलाज, चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही मिलेगी सुविधा

Thu, 30 Sep 2021 09:06 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 09:06 AM IST
सार

पंजाब में पिछले कुछ सालों के दौरान हेपेटाइटिस-बी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिससे मृत्यु दर में भी इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस-बी और सी यदि खराब हालात में पहुंच जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है।

विज्ञापन
Free Treatment of Hepatitis-B will given in Hospitals of Punjab
हेपेटाइटिस बी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी खबर है। अब प्रदेश के अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। अभी तक एचआईवी और हेपेटाइटिस-सी का इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। इस सेवा को शुरू करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही अक्तूबर से राज्य के अस्पतालों में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस-बी और सी यदि खराब हालात में पहुंच जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। इस बीमारी से मरीज के लीवर पर ज्यादा असर होता है, सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज को लीवर सिरोसिस भी हो जाता है, जिससे मरीज की जान भी जा सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब के सीएम चन्नी का एलान: ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम का हिस्सा रहे पंजाब के खिलाड़ियों को मिलेगी मनपसंद नौकरी 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पिछले कुछ सालों के दौरान हेपेटाइटिस-बी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिससे मृत्यु दर में भी इजाफा हुआ है। इन हालात पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से हेपेटाइटिस-बी के कार्यक्रम के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों और अन्य संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण क्लीनिकल और टेस्टिंग दोनों तरह का है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्तूबर में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होते ही सरकारी अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी के इलाज की सुविधा भी जुड़ जाएगी।
अब तक अस्पतालों में इस कार्यक्रम के तहत रिपोर्टिंग नहीं हो रही थी, लेकिन अब सिविल और आईडीएसपी विभाग के तहत हेपेटाइटिस-बी और सी के मरीजों की सूची तैयारी की जा रही है।


असुरक्षित यौन संबंध और प्रयोग की गई सीरिंज से ज्यादा केस
पंजाब में इस बीमारी को लेकर हुए सर्वे में खुलासा हुआ है इस बीमारी की प्रमुख वजह लोगों द्वारा असुरक्षित यौन संबंध और नशे के लिए प्रयोग की गई सीरिंज के इस्तेमाल से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इस बीमारी के प्राथमिक लक्षणों में ज्यादा पेशाब आना, पेट दर्द, अनिद्रा, भूख कम लगना, त्वचा और आंखों में पीलापन आ जाता है।

इस प्रोग्राम के तहत चिकित्सकों के अलावा शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अक्तूबर माह में प्रशिक्षण समाप्त होते ही मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। - शोभना बंसल, नोडल अधिकारी, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed