{"_id":"6154ac9b8ebc3e4afc3690d5","slug":"punjab-government-will-give-desired-jobs-to-the-players-of-olympic-medal-winning-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम चन्नी का एलान: ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम का हिस्सा रहे पंजाब के खिलाड़ियों को मिलेगी मनपसंद नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम चन्नी का एलान: ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम का हिस्सा रहे पंजाब के खिलाड़ियों को मिलेगी मनपसंद नौकरी
Thu, 30 Sep 2021 12:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:58 AM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट बैठक में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे प्रदेश के खिलाड़ियों को बुलाया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनपसंद की नौकरी देने का एलान किया। वहीं प्रत्येक खिलाड़ी के नाम पर एक बड़ा स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट बैठक में पहुंचे हॉकी खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि भारतीय हॉकी टीम के पंजाब के खिलाड़ियों को उनकी इच्छा के अनुसार नौकरी दी जाएगी, जिसके लिए खेल विभाग को अगली कैबिनेट में एजेंडा लाने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को योग्यता अनुसार पीसीएस या डीएसपी या खेल विभाग में इसके समानांतर कोई भी पद लेने की खुली पेशकश भी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में दूसरी कैबिनेट मीटिंग के दौरान सभी हॉकी खिलाड़ियों से कही। उन्होंने यह भी एलान किया कि हर खिलाड़ी के नाम पर बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। यह फैसला आने वाले भावी खिलाड़ियों को उत्साहित करेगा। ओलंपिक खेलों में 41 साल बाद पदक जीतने की खुशी में सभी खिलाड़ियों को पंजाब सरकार की तरफ से बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में विशेष के तौर पर बुलाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
खेल, युवा सेवाएं और शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कैबिनेट में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्राप्ति इन खिलाड़ियों की पिछले 15 सालों की सख्त मेहनत का निष्कर्ष है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को यह भी कहा कि यदि वह खेल विभाग ज्वाइन करना चाहते हैं तो यह बड़ी बात होगी, जिससे खेल विभाग अपनी गतिविधियों में उनके तुजुर्बों का फायदा उठा सकेगा।