{"_id":"637fa7b48e7f8847614dc448","slug":"free-registration-of-45-thousand-electric-vehicles-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 45 हजार दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा मुफ्त पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 45 हजार दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा मुफ्त पंजीकरण
Thu, 24 Nov 2022 10:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:53 PM IST
सार
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इन वाहनों के अधिक से अधिक सड़कों पर उतरने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण कम होगा। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए रियायतों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। 45 हजार दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का परिवहन विभाग मुफ्त पंजीकरण करेगा। 10 जुलाई या इसके बाद खरीदे गए पहले 45 हजार वाहन मालिकों को यह लाभ मिलेगा। इसमें 30 हजार दोपहिया और 15 हजार तिपहिया वाहन शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर, हाइड्रोजन इंधन आधारित पहले 10 हजार वाहनों को पंजीकरण शुल्क में 75 फीसदी की छूट दी जाएगी। पहले 2500 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल को पंजीकरण फीस में 25 फीसदी छूट मिलेगी। पहली हजार इलेक्ट्रिक बसों को पंजीकरण शुल्क में 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इन वाहनों के अधिक से अधिक सड़कों पर उतरने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण कम होगा। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए रियायतों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन