फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of 5.35 lakh in the name of sending it to Germany

जर्मनी भेजने के नाम पर 5.35 लाख की ठगी

Mon, 23 Aug 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 5.35 lakh in the name of sending it to Germany
चंडीगढ़। मोहाली के एसएएस नगर निवासी एक युवक को जर्मनी भेजने का झांसा देकर 5.35 लाख रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-37 की एक इमिग्रेशन कंपनी ने युवक को जर्मनी भेजने की बजाय यूक्रेन भेज दिया और तीन महीने वहां रहने के बाद उसे भारत वापस लौटा दिया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कांसल निवासी एजेंट राजेश कुमार और सेक्टर-37 निवासी पुष्प महाजन के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, शिकायत को दी शिकायत में मोहाली के एसएएस नगर स्थित गांव खिलावर निवासी हमीर सिंह ने बताया कि वह अक्सर पंचकूला में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर माथा टेकने जाया करते हैं। दरगाह पर जून 2018 में राजेश कुमार नामक एक शख्स मिला। उसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और उसका दफ्तर चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में है। इसके बाद वह उसके दफ्तर पहुंचे, जहां राजेश ने बताया कि उसके साथ पुष्प महाजन भी भी काम करते हैं। शिकायत में बताया गया कि उन दोनों से हमीर सिंह ने अपने बेटे पवन कुमार को जर्मनी भेजने की बात की और सौदा आठ लाख में तय हुआ। दोनों ने वादा किया कि अगले 15 दिनों में फ्लाइट की टिकट करवा देंगे। जुलाई 2018 में हमीर सिंह ने उक्त आरोपियों के खाते में 5 लाख और सितंबर में 35 हजार रुपये डाल दिए। 30 अगस्त 2018 को पवन दिल्ली से यूक्रेन गया, लेकिन वहां एजेंटों ने कोई प्रबंध नहीं किया था और पवन वहां से रोमानिया होते हुए तीन महीने बाद 14 नवंबर को भारत लौट आया। दोबारा 10 मई 2019 को पवन फिर यूक्रेन गया, लेकिन वहां की पुलिस ने उसे प्रवेश नहीं करने दिया। अब उक्त आरोपी न उसे जर्मनी भेज रहे हैं और न ही रुपये वापस लौटा रहे हैं। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed