{"_id":"08ebc191a1aa4d81311067fcaf405359","slug":"fraud-of-35-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम खरीदने के नाम पर ठग लिए 35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम खरीदने के नाम पर ठग लिए 35 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 16 Apr 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) स्थित इकोसिटी में शोरूम खरीदने को लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी प्रवीन तलवार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसमें अमनदीप सिंह निवासी सेक्टर-67 एवं सेक्टर-69 निवासी मुनीष बतरा शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन ने बताया कि उन्होंने इकोसिटी में शो रूम खरीदने की योजना बनाई थी। इसके बाद वह अपने जानकार मुनीष बतरा के माध्यम से अमनदीप सिंह के संपर्क में आए। फिर उनकी और अमनदीप की मुलाकात हुई।
मुलाकात के समय अमनदीप ने शोरूम संबंधी दस्वावेज, नक्शे एवं अन्य प्रमाण दिखाए। इसके बाद उन्हें उस पर भरोसा हो गया। साथ ही मुनीष बतरा ने अपनी जिम्मेदारी पर उनका उसके साथ सौदा करा दिया। शोरूम का सौदा 65 लाख में हुआ था। उन्होंने सौदे की बयाना राशि के रूप में 31 लाख रुपये मुनीष को दिए।
विज्ञापन
मुनीष ने जैसे ही रकम ली। उसके बाद से वह अचानक गायब हो गया। उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिर उन्हें अहसास हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने निराश होकर 22 नवंबर 2013 को एसएसपी को शिकायत दी।
मामले की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा पड़ताल की गई। आर्थिक अपराध शाखा की रिपोर्ट आने के बाद एसपी सिक्योरिटी व डीए लीगल की राय ली गई। एसएसपी के आदेश पर थाना फेज-1 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फर्जी पते दिया अमनदीप ने, पुलिस का छापा, निराशा मिली
पुलिस ने पर्चा दर्ज करने के बाद आरोपी को काबू करने की कोशिशें तेज कर दी है। इसी कड़ी में अमनदीप के बताए पते सेक्टर-67 में पुलिस ने रेड की। वहां पर रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर अमनदीप सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है। पुलिस को लग रहा है कि आरोपी ने डील करते समय अपना गलत पता दिया था।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अमनदीप सिंह पर भी पहले धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। जिक्रयोग है कि जिले में जमीन के रेट काफी ऊं चे हो गए हैं। साथ ही इलाके में भू-माफिया भी सक्रिय हो गया है। हाल ही में डीसी ने अधिकारियों को इस बारे में आगाह किया था।