फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud cases registered against ICICI Bank CEO Chanda Kochhar in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर समेत 7 पर धोखाधड़ी का केस, जानें क्यों

Sat, 15 Sep 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Updated Sat, 15 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
fraud cases registered against ICICI Bank CEO Chanda Kochhar in kurukshetra
Chanda Kochhar - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर समेत सात लोगों पर लाडवा के दुग्ध उत्पाद तैयार करने वाली कंपनी के संचालक की शिकायत पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिपली-लाडवा रोड स्थित दुग्ध उत्पाद कंपनी इनदोया के संचालक धीरज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने प्रार्थी कंपनी के उत्पाद को खुर्द-बुर्द करने, अमानत में खयानत कर उसकी कंपनी को करीब पौने दो करोड़ की क्षति पहुंचाने और उसकी कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसके इस नुकसान के लिए आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर समेत बैंक की पिपली ब्रांच के प्रबंधक और वेयर हाउस के मैनेजर समेत सात लोग जिम्मेदार हैं। धीरज गुप्ता के अनुसार उनकी कंपनी ने बैंक की पिपली शाखा से 4.40 करोड़ रुपये की वेयर हाउस फडिंग की सुविधा ली थी। इस संबंध में 3 मई 2016 को एग्रीमेंट हुआ था। वेयर हाउस में प्रोडक्ट रखकर इसकी रसीदों को, जिनमें प्रोडक्ट की कीमत उल्लेख होता था, बैंक की पिपली शाखा में जमा कराकर प्रोडक्ट की कीमत की राशि में से 60 प्रतिशत राशि बैंक से लोन के रुप में ले लेते थे। 
विज्ञापन


इसी प्रक्रिया से बैंक और वेयर हाउस के साथ उनकी कंपनी का लगातार समन्वय चल रहा था। 11 सितंबर 2017 को बैंक के अधिकारी राहुल धवन ने उनकी कंपनी को 94,38,506 रुपये की राशि 15 दिन में भुगतान करने का नोटिस भेज दिया। नोटिस में स्पष्ट लिखा था कि अगर समय पर भुगतान नहीं किया, तो वेयर हाउस में रखे सामान से राशि की भरपाई होगी। गुप्ता का आरोप है कि बैंक अफसरों ने मिलीभगत कर पहले से ही एक कैवियट सीनियर जज सीनियर डिविजन कुरुक्षेत्र में नोटिस में दिए गए समय से पहले ही दायर कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैवियट गलत तथ्यों के साथ, जिसमें कंपनी के खाते को एनपीए में बताकर हाईकोर्ट में 15 दिन की छूट से पहले दे दी। इसकी वजह से वेयर हाउस में रखा उनकी कंपनी का 1.78 करोड़ का देसी घी और मिल्क पाउडर उन्हें बगैर सूचना दिए ही बेच डाला। गुप्ता का आरोप है कि इससे उनकी कंपनी को पौने दो करोड़ का नुकसान हुआ और कंपनी की साख भी खराब हुई। मामले में धीरज गुप्ता ने कार्रवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, अदालत ने मामले में बैंक सीईओ चंदा कोचर समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed